Expert

पाइल्स (बवासीर) में खजूर खाना होता है फायदेमंद, कब्ज दूर कर बाउल मूवमेंट में करता है सुधार

Dates Benefits For Piles: खजूर को डाइट में शामिल करने से बवासीर रोगियों की समस्याएं काफी हल हो सकती हैं। इस लेख में जानें इसके फायदे..
  • SHARE
  • FOLLOW
पाइल्स (बवासीर) में खजूर खाना होता है फायदेमंद, कब्ज दूर कर बाउल मूवमेंट में करता है सुधार


Dates Benefits For Piles: पाइल्स यानी बवासीर खराब जीवनशैली के कारण होने वाली एक गंभीर समस्या है। इसका पीछे का मुख्य कारण है आमतौर पर खराब पाचन, जिसके कारण पेट में गैस, कब्ज और अपच आदि जैसी समस्याओं को माना जाता है। लेकिन इसके पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर गुदा के अंदर और इसके आसपास की रक्त वाहिकाओं में दबाव बढ़ने के कारण यह समस्या हो सकती है, जो कई कारणों से हो सकता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, वयस्कों में हर चार में से 1 व्यक्ति को बवासीर होने की संभावना रहती है। बवासीर होने पर गुदा के आसपास या मलाशय की नसों में सूजन हो जाती है और वे फूली हुई नजर आती हैं। इसके कारण व्यक्ति को काफी असहजता और परेशानी महसूस होती हैं। इससे मल त्यागने में परेशानी होती है। लोगों का चलना-फिरना और बैठना उठना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार मल्यागते समय ज्यादा जोर लगाने से व्यक्ति के गुदा से मल के साथ खून आने की समस्या भी देखने को मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि सही उपचार, जीवनशैली मे बदलाव और डाइट में कुछ खास फूड्स को डाइट में शामिल करने आपको बवासीर में सुधार करने में मदद मिल सकती है। बवासीर रोगियों के लिए ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है खजूर। खजूर का सेवन से बवासीर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

Dates Benefits For Piles

पाइल्स में खजूर खाने के फायदे- Benefits Of Having Dates In Piles In Hindi

खजूर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें डाइट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज  की मानें तो, डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करने से बवासीर के इलाज और इसकी रोकथाम में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे मल को नरम बनाने और त्यागने में आसानी होती है। फाइबर में कब्ज से राहत और रोकथाम की अच्छी क्षमता होती है।  खजूर के 100 ग्राम में लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है, जो इसे पाइल्स के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी बनाता है। इसके अलावा, खजूर में फाइबर के साथ ही फ्लेवोनोइड भी मौजूद होते हैं, जो बवासीर को फिर से विकसित होने के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई टॉयलेट सीट पर बैठकर फोन चलाने से बवासीर होती है? जानें डॉक्टर की राय

इसे भी पढ़ें: मलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?

यह सही है कि खजूर खाने से पाइल्स को ठीक करने में बहुत मदद मिल सकती है। लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि कोई भी एक फूड खाना से आपको पाइल्स से छुटकारा पाने में मदद नहीं मिल सकती है। यहां आपको एक संतुलित डाइट को फॉलो करने की जरूरत होती है। क्योंकि सिर्फ खजूर खाने से आपके फाइबर की जरूरत पूरी नहीं हो सकती है, आपको अपनी डाइट में अन्य फाइबर से भरपूर शामिल करने की जरूरत भी होती है। हां, खजूर आपकी डाइट के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

Fact Check: क्या ज्यादा नमक खाने से भी डायबिटीज हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer