कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं करी पत्ता का पानी, जानें इसे बनाने और सेवन का तरीका

Curry Leaves Water For Cholesterol: करी पत्ते का पानी बनाकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं, जानें कोलेस्ट्रॉल कम करने में यह कैसे लाभकारी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं करी पत्ता का पानी, जानें इसे बनाने और सेवन का तरीका

Curry Leaves Water For Cholesterol: करी पत्ता का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह पत्ते कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय हैं। इनमें कई विटामिन जैसे ए, बी, सी और ई आदि की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फाइबर आयरन, फास्फोरस और  कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी ये भरपूर होते हैं। शरीर का वजन कम करने से लेकर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने तक करी पत्ता का सेवन करने के अनेक लाभ हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी यह एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है। क्योंकि इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करी पत्ता का सेवन कैसे करें। आमतौर पर लोग करी पत्ता को सीधे तौर चबाते हैं, दाल या सब्जियों में तड़के लिए प्रयोग करते हैं, या इनका जूस बनाकर पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सुबह खाली पेट आप चाय या कॉफी के बजाए करी पत्ता के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इस पानी का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Curry Leaves Water For Cholesterol in hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करी पत्ता का पानी कैसे बनाएं- How to make curry leaves water to reduce cholesterol

इस पानी को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस एक टी पैन में 200ml पानी और इसमें  8-10 करी पत्ते डालकर उबालने हैं। जब पानी थोड़ा जलकर कम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इस पानी को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। अब इसका सेवन या तो सीधे तौर पर कर सकते हैं। या फिर चाय की तरह इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। क्योंकि इस तरह सेवन करने से भी सेहत को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं सुबह खाली पेट करें इन 3 पत्तियों का सेवन, संतुलित रहेंगे हार्मोन्स

हाई कोलेस्ट्रॉल में करी पत्ता का पानी पीने के फायदे- Curry Leaves Benefits For High Cholesterol

जैसा कि हमने ऊपर जिक्र किया है, कि करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। जब आप करी पत्ता का पानी पीते हैं, तो शरीर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसका सेवन करने से फ्री-रेडिकल्स से लड़ने, हानिकारक बैक्टीरिया और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से धीरे-धीरे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल पिघलने लगता है। इससे शरीर का वजन और जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, भी यह कोलेस्ट्रॉल रोगियों की कई परेशानियां दूर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं सौंफ का पानी, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

लेकिन ध्यान रखें, कि यह उपचार को कोई विकल्प नहीं है। स्वस्थ जीवनशैली के साथ करी पत्ते का पानी पीने से आपको लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस खुशी भारद्वाज लेती हैं ये डाइट, आप भी कर सकते हैं फॉलो

Disclaimer