Expert

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाएं ब्राजील नट्स, हाई बीपी और हृदय रोगों का जोखिम होगा कम

Brazil Nuts Benefits For Cholesterol: अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं, तो रोज ब्राजील नट्स खाने से इसे कम करने में मदद मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोज खाएं ब्राजील नट्स, हाई बीपी और हृदय रोगों का जोखिम होगा कम


Brazil Nuts Benefits For Cholesterol: नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत को मिलते हैं। ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड। रक्त में कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाए रखने के लिए भी हेल्दी फैट्स का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। अन्य नट्स की तरह ब्राजील नट्स भी हेल्दी फैट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फाइबर, सेलेनियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, मैंगनीज और विटामिन ई से भी भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, थायराइड फंक्शन में सुधार होता है और हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग अगर नियमित इन नट का सेवन करते हैं, तो इससे रक्त वाहिकाओं में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में ब्राजील नट्स कैसे लाभकारी है और आप इनका सेवन कैसे कर सकते है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Brazil Nuts Benefits For Cholesterol in hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में ब्राजील नट्स के फायदे- Brazil Nuts Benefits In High Cholesterol In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट और विनीत के अनुसार ''ब्राजील नट्स मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जिसे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, ये पॉलीअनसेचुरेटेड और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस का स्तर कम होता है। इससे शरीर में स्वस्थ फैट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, थायराइड फंक्शन में सुधार करके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इस तरह यह अतिरिक्त फैट को बर्न करने में भी मदद करते हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए भी इन नट्स का सेवन बहुत लाभकारी है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

इसे भी पढ़ें: आंतों की सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है कच्ची सब्जियों का सलाद? एक्सपर्ट से जानें

कोलेस्ट्रॉल कम करने के कितने ब्राजील नट्स खाएं- How Much Brazil Nuts To Eat For Lower Cholesterol

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, ''हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए 2 ब्राजील नट्स का सेवन सुरक्षित माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लोग सुबह हर्बल चाय के साथ 1-3 ब्राजील नट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इससे अधिक न करें। अगर आप अन्य ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी खा रहे हैं, तो 2 से अधिक ब्राजील नट्स न खाएं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।'' अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो ब्राजील नट्स को डाइट में शामिल करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।

All Image Source: freepik

Read Next

आंतों की सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है कच्ची सब्जियों का सलाद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer