
khali pet anar khane ke fayde aur nuksan: आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि वे सुबह अपने दिन की शुरुआत फल खाकर या उनके जूस से करते हैं। हालांकि फलों के जूस की तुलना में साबुत फल का सेवन सेहत के लिए लिहाज से अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि इनके गूदे में डाइट्री फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। कुछ लोग सुबह खाली पेट केला, तो कुछ सेब खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप सुबह खाली पेेट सिर्फ एक अनार का सेवन करें तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढा! हालांकि कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। खाली पेट अनार खाने के फायदे और नुकसान के विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो अनार में फाइबर, विटामिन बी, सी, के और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है, वहीं इसमें कई औषधीय गुणों की भी प्रचुर मात्रा होती है जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। आइए अनार खाने के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
खाली पेट अनार खाने के फायदे- Benefits Of Eating Pomegranate On Empty Stomach In Hindi
1. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से होते हैं भरपूर
अनार में पॉलीफेनोल्स नामक फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हैं। अनार के यह गुण शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स के नुकसान से बचाने, ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज खाएं अनार, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम
2. कार्डियोवास्कुलर हेल्थ को बनाए रखता है
धमनियों में रुकावट की समस्या या एथेरोस्क्लेरोसिस में सुधार करने में अनार बहुत लाभकारी है। यह प्लाक के निर्माण को रोकने और कम करने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखन में भी मदद करता है। जिससे हृदय स्वास्थ्य के लिए यह एक बेहतरीन फल बन जाता है।
3. प्राकृतिक एंटीबायोटिक है
अनार के एंटीमाइक्रोबियल गुण इसे एक प्रभावी एंटीबायोटिक बनाते हैं, जिससे यह संक्रमण और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में बहुत प्रभावी है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और जल्द रिकवरी में भी मदद करता है।
4. सूजन संबंधी स्थियों में सुधार करता है
अनार शरीर की सूजन और कई क्रोनिक स्वास्थ्य स्थितियों जैसे हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, कैंसर और अल्जाइमर रोगों से लड़ने में बहुत प्रभावी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार क्रोनिक इंफ्लेमेशन को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
इसे भी पढें: मीठे की क्रेविंग कंट्रोल कैसे करें? डायटीशियन से जानें 10 आसान तरीके
5. किनडी को स्वस्थ रखता है
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण गुर्दे की पथरी के गठन को कम करने में मदद करते हैं और किडनी स्वस्थ रखने, साथ ही किडनी फंक्शन में सुधार करने में बी सहायक हैं।
खाली पेट अनार खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Pomegranate On Empty Stomach In Hindi
1. गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं
जिन लोगों की आंत बहुत संवेदनशील होती हैं उन्हें कई बार खाली पेट अनार का सेवन पर पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है।
2. ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है
डायबिटीज रोगियों को इसका खाली पेट सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। साथ ही इसकी सही मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। ग्लाइसेमिक इंडेक्स में हाई होने की वजह से यह जल्दी ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है और ब्लड शुगर में अचान स्पाइक का कारण भी बन सकता है।
3. एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है
जिन लोगों को अनार से एलर्जी से अगर वे इसका सेवन करते हैं तो इससे उन्हें खुजली, सूजन, गले में जलन और पेट दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा त्वचा में पित्ती और सांस लेने में दिक्कत की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढें: सुबह इन 4 फूड्स से नहीं करनी चाहिए दिन की शुरुआत, सेहत को होते हैं कई नुकसान
4. दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है
कुछ दवाओं के साथ अगर आप अनार का सेवन करते हैं, तो इसके शरीर पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर, एंटीहाइपरटेंसिव ड्रग्स लेने वाले किसी व्यक्ति को इसका सेवन करने पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं जैसे अनियंत्रित ब्लड प्रेशर।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि सुबह खाली पेट अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसके नुकसान से बचने के लिए बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें। खासकर अगर आप उपरोक्त स्थितियों से जूझ रहे हैं।
All Image Source: Freepik