
Papaya Benefits In Hindi: पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, फाइबर, मैग्निशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। पपीता पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन कैरोटिनॉयड्स तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार हैं। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज में भी लाभ मिलता है। अक्सर कुछ लोगों का यह सवाल होता है कि पपीता खाने का सही समय क्या है? डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबरना मैथयूवनन की मानें तो पपीता खाने का सबसे सही समय खाली पेट सुबह है। रोज सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं रोज सुबह पपीता खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं -
रोज सुबह पपीता खाने के फायदे - Papaya Benefits In Morning In Hindi
कब्ज से राहत
रोज सुबह पपीता खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह एसिडिटी और अपच की समस्या को कम करने में सहायक है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप रोज सुबह पपीता खाते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वहीं, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे। इस तरह यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना देता है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे आप इंफेक्शन और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पपीता खाएंगे, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे और बॉडी डिटॉक्स होगी।
इसे भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
दिल को रखे हेल्दी
शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूर है। पपीते में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। रोज सुबह पपीता खाने से दिल की बीमारियों से बचाव हो सकता है।
बढ़ता है त्वचा का निखार
रोज सुबह पपीता खाना आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स के डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा की समस्याएं कम होती हैं। इसमें लाइकोपिन होता है, जो त्वचा को प्रीमैच्योर एजिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। इसे खाने से पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: किडनी के मरीज रोज करें पपीते का सेवन, मिलेंगे कई फायदे
रोज सुबह पपीता खाने से सेहत और त्वचा को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।