मक्के की रोटी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Benefits Of Eating Makki Ki Roti: मक्के की रोटी खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मक्के की रोटी खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे


Benefits Of Eating Makki Ki Roti: मक्के की रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अक्सर सर्दियों में इसे साग के साथ खाया जाता है। मक्के की रोटी में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटिन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। मक्के की रोटी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ आंखे भी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। मक्के की रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। मक्के की रोटी खाने से पेट स्वस्थ रहता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आइए जानते है मक्के की रोटी खाने के अन्य फायदों के बारे में।

आंखों के लिए फायदेमंद

मक्के की रोटी खाने से सेहत को बहुत फायदे मिलते है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखे भी स्वस्थ रहती है। मक्के की रोटी में बीटा-कैरोटिन और विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

एनीमिया से राहत 

मक्के की रोटी खाने से एनीमिया से राहत मिलती है और शरीर की कमजोरी भी आासनी से दूर होती है। मक्के की रोटी खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। मक्के की रोटी शरीर कोस्वस्थ रखने में मदद करती है।

makke ki roti

आर्थराइटिस की समस्या करे दूर

मक्के की रोटी खाने से आर्थराइटिस की समस्या आसानी से दूर होती है। मक्के की रोटी जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ घुटनों को स्वस्थ रखती है। इसको नियमित खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी परेशानियां भी आसानी से दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें- Side Effects of Green Peas: ज्यादा हरी मटर खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

हेल्दी हार्ट

मक्के की रोटी खाने खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है और हार्ट संबंधी परेशानियां भी आसानी से दूर होती हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

कब्ज से राहत

मक्के की रोटी खाने से कब्ज से राहत मिलती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। मक्के की रोटी खाने से खाना ठीक से पचता है और गैस, एसिडिटी की समस्या आसानी से दूर होती हैं। 

मक्के की रोटी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आपको कोई समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

FSSAI ने शेयर की कंगनी खीर की हेल्‍दी रेस‍िपी, जानें इसे खाने के फायदे

Disclaimer