Benefits Of Eating Kale Powder: केल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, आयरन, सोडियम, जिंक और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। केल के साथ इसके पाउडर का भी सेवन किया जास सकता है। केल एक तरह की हरी सब्जी है। जिसे सुखाकर इसका पाउडल भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। केल को लीफ कैबेज भी कहा जाता है। यह हरे रंग के साथ बैंगनी रंग में भी पाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। केल पाउडर के सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती हैं और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। केल पाउडर के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
हार्ट के लिए फायदेमंद
केल पाउडर के सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। केल पाउडर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रिण में रखने के साथ हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक से बचाव करता हैं। केल पाउडर के सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता हैं।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
केल पाउडर को लेने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी से राहत देता है। केल पाउडर के सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
केल पाउडर के सेवन से हड्डियों की समस्या कम होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन के कैल्शियम को अब्जॉर्व करता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। केल के सेवन से हड्डियों में होने वाली बीमारी के खतरे को भी कम करती हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें सरसों के बीज का सेवन, पाचन तंत्र होगा मजबूत
डायबिटीज में फायदेमंद
केल के पाउडर में एंटी- डायबिटीक गुण पाए जाते है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज होने का जोखिम भी कम होता है। केल पाउडर डायबिटीज मरीजों को हेल्दी रखता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
केल पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ वायरल बीमारियों के खतरे को भी कम करता हैं। केल पाउडर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या से भी राहत देते हैं।
केल पाउडर के सेवन से शरीर को यह फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik