सुबह के ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाने का आइडिया कैसा है? रिसर्च के अनुसार ये दिमाग के लिए है फायदेमंद

आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद नहीं। पर यह बात बहुत कम ही लोगों को मालूम है कि ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाने के कुछ खास फायदे हैं। सुबह उठकर आइसक्रीम खाने से सिर्फ हमारा दिमाग ही तेज नहीं चलता बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थय पर भी इसका असर पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह के ब्रेकफास्ट में आइसक्रीम खाने का आइडिया कैसा है? रिसर्च के अनुसार ये दिमाग के लिए है फायदेमंद


रात में खाना खाने के बाद आमतौर पर हमें कुछ मीठा खाने का मन होता है। ऐसे में हम मिठाई या आइसक्रीम खाते हैं। पर हाल ही में आए एक शोध के मुताबिक अगर हम नाश्ते के वक्त आइसक्रीम खाएं तो यह हमारे लिए ज्यादा फायेदेमंद होगी। टोक्यो के 'क्योरिन विश्वविद्यालय' की मानें तो एक अध्ययन के अनुसार जो लोग सुबह नाश्ते के वक्त  आइसक्रीम खाते हैं, वो बाकी लोगों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बाकी लोगों से ज्यादा तेज चलता है। शोधकर्ताओं का मानें तो नाश्ते में आइसक्रीम खाने के कई फायदे हैं। यह सिर्फ हमारे दिमाग को ही तेज नहीं करता, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थय को भी बेहतर बनाता है। 

क्या कहता है शोध ?

टोक्यो के 'क्योरिन विश्वविद्यालय' द्वारा किए गए एक शोध में कुछ लोगों के नाश्ते में खाई जाने वाली चीजों पर शोध हुआ। शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों को सुबह जागने के तुरंत बाद नाश्ते में आइसक्रीम खाने को दिया । शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों के समूह को सुबह जागने के तुरंत बाद आइसक्रीम दिया गया, वे दिन भर बेहतर प्रदर्शन करते थे और उन लोगों की तुलना में अधिक मानसिक रूप से सतर्क थे, जिन्हें आइसक्रीम नहीं दी गई थी। हालांकि, अध्ययन में कुछ को चुनौती दी गई थी, यह कहते हुए कि यह ठंड का प्रभाव हो सकता है कि आइसक्रीम खाते ही हमारे मस्तिष्क को झटका मिला और यह मानसिक रूप से सतर्क होकर काम करने लगा। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने ठंडे पानी के साथ भी इसी तरीके का शोध किया। परीक्षण के बाद यहां भी यही यह सामने आया कि जिन लोगों को जागने पर तुरंत ठंडा पानी दिया जाता है, वे भी बेहतर प्रदर्शन करने लगे, लेकिन उतना नहीं जितना कि आइसक्रीम देने पर।

इसे भी पढ़ें : भूख ज्यादा लगने के कारण: किसी-किसी को क्यों लगती है ज्यादा भूख, ये रहे 5 कारण

आइए आज हम आपको बताते हैं नाश्ते में आइसक्रीम खाने के कुछ खास फायदे

मस्तिष्क को सक्रिय बनाता है आइसक्रीम

सुबह उठने के बाद खाए जाने वाले खाने का दिमाग पर खास प्रभाव पड़ता है। इससे सिर्फ आपके दिन की शुरुआत नहीं होती बल्कि यह आपके शरीर को एक नए दिन के लिए जगाता है। इसी के चलते हमें अक्सर नाश्ता अच्छे से करने को कहा जाता है। अगर इस शोध की मानें तो अगर आप अपने रोज के नाश्ते के वक्त लिए जाने वाले डाइट में आइसक्रीम को शामिल कर लें, तो ऐसा नाश्ता हमारे लिए दोगुना फायदा देगा। आइसक्रीम हमारे मस्तिष्क को जागृत करता है। सुबह-सुबह आइसक्रीम खाने से मस्तिष्क की कोशिकाएं खुल जाती है और दिमाग सक्रिय हो जाता है, जिससे कि मानसिक क्षमताओं में सक्रियता पैदा हो जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो सुबह उठने के तुरंत बाद आइसक्रीम का सेवन  मास्तिषक को उस स्तर तक पहुंचाता है, जो आपको पूरे दिन मानसिक रूप में सतर्क करता है।

नाश्ते में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाता है

यह तथ्य बिलकुल सच है कि यदि आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो आप दिनभर में उतनी एनर्जी से काम नहीं कर पाते। ऐसे में जो लोग नाश्ता करते हैं और खासकर उसमें आइसक्रीम भी खाते हैं, उनमें ज्यादा ताकत रहती है। क्योंकि आइसक्रीम ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा देती है। जिसके कारण आम दिन भर ताजगी भरे रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें : बेड पर खाने की है आदत तो हो जाइए सावधान, हो सकती हैं ये 4 परेशानियां

सकारात्मक भावनाओं को ट्रिगर करता है

आइसक्रीम खाकर हम लोग ऐसे भी बहुत खुश हो जाते हैं। ऐसे में आइसक्रीम हमारे सकारात्मक भावनाओं को ट्रिगर करता है। शोध की मानें तो आइसक्रीम मस्तिष्क में हैपी हार्मोन्स को सक्रिय करता है। इससे हम दिन भर खुश रहते हैं। यह खुशी हमें दिन भर मोटिवेटेड रखती है, जिससे हमारे सारे काम अच्छे से हो जाते हैं।

मनोवैज्ञानिक कारणों से भी अच्छा है आइसक्रीम खाना 

चीनी के रूप में कैलोरी की एक अतिरिक्त मात्रा वैसे तो हमारे लिए सही नहीं है पर इसका हमारे दिमाग पर असर बहुत पड़ता है। आइसक्रीम की मिठास और उसकी ठंडक आपको परेशान कर सकती है, लेकिन लंबे समय तक खुश भी रख सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम, नौकरी के लिए इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और डेट पर जा रहे हैं, तो बाकी सारी चिंताओं को छोड़कर, एक मीठी खुशी के लिए एक आइसक्रीम खा कर जाइए। यह आपको दिन भर अच्छा फील कराएगी। आपको यह सुबह से एक अनोखा और कुछ अच्छे शुरुआत को फील देगी।  

Read more articles on M iscellaneous In Hindi

Read Next

भूख ज्यादा लगने के कारण: किसी-किसी को क्यों लगती है ज्यादा भूख, ये रहे 5 कारण

Disclaimer