
Garlic Milk Benefits To Reduce Cholesterol: दूध में नट्स और ड्राई फ्रूट्स उबालकर तो आपने अक्सर लोगों को सेवन करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी दूध में लहसुन उबालकर इसका सेवन किया है? आयुर्वेद में दूध और लहसुन के कॉम्बिनेशन को एक आयुर्वेदिक टॉनिक माना जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर रोगों से आपको बचाने और आपको एक लंबा जीवन जीने में भी मदद कर सकता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, उनके लिए भी दूध और लहसुन का यह आयुर्वेदिक टॉनिक बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इससे नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी बहुत मदद मिल सकती है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उसे लहसुन वाले दूध का सेवन कैसे करना चाहिए? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष (BAMS Ayurveda) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन वाला दूध बनाने की विधि और इसे पीने का तरीका और सही समय बताया है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन वाला दूध पीने के फायदे- Garlic Milk Benefits To Lower Cholesterol In Hindi
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या संतोष की मानें, तो लहसुन वाला दूध पीने से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol) होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL Cholesterol) बढ़ता है। इस तरह यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और हार्ट अटैक, फेलियर, स्ट्रोक, हार्ट में ब्लॉकेज आदि जैसी स्थितियों के खतरे को कम कम करने में भी मदद मिलती है।
लहसुन वाला दूध बनाने की विधि- Garlic Milk Recipe In Hindi
एक टी पैन में 100ml दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें। अब इसमें 10 ग्राम ताजा लहसुन की कलियों को कूटकर इसका पेस्ट डालें। अंत में इसमें 100ml पानी डालें और इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक कि यह आधा न रह जाए। इसे छानकर एक कप या गिलास में निकाल लें।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें इसके फायदे नुकसान
View this post on Instagram
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन वाला दूध पीने का तरीका- Best Way To Drink Garlic Milk To Lower Cholesterol
अगर किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो वह दिन में एक लहसुन वाला दूध पी सकता है। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि आपको इसका सेवन भोजन से अलग करना चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि इसके सेवन से पहले और बाद में कुछ समय तक कुछ भी न खाएं। सुबह 11 बजे या 4 बजे का समय इसे पीने का बेस्ट समय माना जाता है। आप 100ml लहसुन वाला दूध इस समय पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार एचडीएल (गुड) कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं? आयुर्वेदाचार्य से जानें कुछ सरल टिप्स
यह भी ध्यान रखें
लंबे समय तक लगातार लहसुन वाला दूध पीने से बचें। कोशिश करें कि आप बीच-बीच में थोड़ा समय गैप भी रखें। एक सप्ताह लगातार पिएं और फिर एक सप्ताह के लिए ब्रेक लें। इसके अलावा, इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version