
Benefits Of Drinking Coriander Water On Empty Stomach: धनिया का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने शरीर की कई बीमारियां ठीक होने के साथ शरीर लंबे समय तक हेल्दी भी रहता है। धनिया के बीजों को ओषधियों गुणों से भरपूर माना जाता हैं। इसमें विटामिन ए, सी और आयरन आदि काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी डिटॉक्स होता है। धनिया के पानी को खाली पेट भी पीया जा सकता है। इसको पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। धनिया का इस्तेमाल कई सब्जियों में भी किया जाता है लेकिन जब इसका पानी खाली पेट पीते हैं, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे, तो खाली पेट धनिया का पानी पीने शुरू करें। ऐसा करने से वजन तेजी से घटेगा और बैली फैट को भी कम करने में मदद मिलेगी। धनिया का पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स वजन घटाने में मदद करते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करे
कई लोग बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते है। लेकिन ये ड्रिंक्स महंगी होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देती है। ऐसे में धनिया का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता हैं। इसको पीने से शरीर आसानी से डिटॉक्स हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे पर इन 5 तरीकों से लगाएं गुलाब जल, चमकती रहेगी त्वचा
शरीर को ठंडा रखे
गर्मियों में अक्सर शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते है। ऐसे में धनिया का पानी पीने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही ये पानी खाली पेट पीने से पंट संबधी परेशानियां भी आसानी से दूर होती हैं।
थॉयराइड में फायदेमंद
आज काफी लोग थॉयराइड की बीमारी से परेशान रहते है। ऐसे में रोज खाली पेट धनिया का पानी पीने से इस परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। धनिया में मौजूद पोषक तत्व थॉयराइड लेवल को कंट्रोल करते है और शरीर को हेल्दी रखते है।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
धनिया का पानी पीने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर हेल्दी रहता है। इम्यूनिटी कमजोर रहने की वजह से कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता है। धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
धनिया का पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik