Doctor Verified

तेज धूप से घर लौटते ही पिएं ठंडा पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of Cold Water: ठंडा पानी बॉडी को रिलैक्स रखने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस लेख में जानें गर्मी में ठंडा पानी पीने के फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
तेज धूप से घर लौटते ही पिएं ठंडा पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


गर्मियों का मौसम अपने साथ कई सारी चुनौतियां लेकर आता है। वातावरण का तापमान अधिक होने के कारण  इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार होते हैं। बढ़ता तापमान शरीर पर प्रभाव डालता है, जिसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। वहीं अगर आप झुलसती गर्मी में बाहर से आए हो और एक गिलास ठंडा पानी मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या ही होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि धूप से आकर ठंडा पानी पीना तो नुकसानदायक माना जाता है। दरअसल, धूप से आने के बाद ठंडे पानी का सेवन फायदेमंद माना गया है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। इस विषय को विस्तार से समझाते हुए न्यूट्रिशियनिस्ट डॉ रेबेका पिंटो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होनें इस बारे में विस्तार से बात की है। 

cold water benefits

बाहर से आकर ठंडा पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Cold Water 

जल्दी हाइड्रेट करे

धूप से आने पर शरीर का तापमान ज्यादा होता है, ऐसे में ठंड़े पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक सादे पानी के मुकाबले ठंड़ा पानी शरीर को जल्दी हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसका कूलिंग इफेक्ट्स शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है और शरीर को जल्दी हाइड्रेट करने में मदद करता है। 

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाए

अगर आप रनिंग या वर्कआउट करके आए हैं, तो ऐसे में बॉडी को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत हो सकती है। ठंडे पानी का सेवन आपको अंदर से रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है। यह शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी जो वर्कआउट के लिए भी फायदेमंद होगा।

इसे भी पढ़े- क्या ठंडे पानी से दवा खाना सही है? जानें दवाएं लेना का सही तरीका

अलर्ट रहने में मदद करे

ठंडे पानी का सेवन शरीर के सेंसर एक्टिव करने में मदद करता है। इससे शरीर को एक्टिव हो जाता है और आप रिलैक्स महसूस करने लगते हैं। ठंड़े पानी का सेवन शरीर के साथ माइंड को अलर्ट रखने में भी मदद करता है।

शरीर का तापमान स्थिर रखें

शरीर का तापमान बैलेंस रखने के लिए ठंड़े पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। धूप से आने के बाद हमारे शरीर का तापमान ज्यादा होता है, ऐसे में ठंड़े पानी का सेवन शरीर को कूलिंग इफेक्ट्स देने में मदद कर सकता है। 

बदन दर्द में आराम दे

अगर धूप से आने के बाद आपको बहुत ज्यादा थकावट या कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसे में एक गिलास ठंड़े पानी का सेवन आपको रिलैक्स रखने में मदद कर सकता है। ठंड़े पानी का सेवन बदन दर्द या थकावट की समस्या में फायदेमंद हो सकता है। यह बॉडी को एक्टिव करके कूलिंग इफेक्ट्स देने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़े- ठंडा पानी पीने से हो गई है गले में खराश? जानें इस मौसम में गले के इन्फेक्शन से कैसे करें बचाव

यहां देखें पोस्ट -  

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Rebecca Pinto (@dr.rebeccapinto)

इन खास बातों का रखें ध्यान 

ठंडे पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन आते ही तुरंत पानी न पियें। इस दौरान हमारा हार्ट तेजी से काम कर रहा होता है, जिससे तुरंत इसका सेवन सेहत को नुकसान कर सकता है। बाहर से आने के 10 मिनट बाद ठंड़े पानी का सेवन करें। लेकिन अगर आप किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

Read Next

गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगी बाजरे की ये ड्रिंक, जानें इसकी आसान रेसिपी

Disclaimer