Mon Sep 28, 2026 | 05:29 AM IST

Doctor Verified

बांझपन (इंफर्टिलिटी) दूर करने के लिए इस तरह पिएं लौंग का पानी, मिलेंगे और भी फायदे

मौजूदा समय में काफी ज्यादा लोग प्रजनन क्षमता की समस्या से गुजर रहे हैं। लौंग का पानी इसके लिए सहायक साबित हो सकता है। जानिए, इसे बनाने का तरीका।
बांझपन (इंफर्टिलिटी) दूर करने के लिए इस तरह पिएं लौंग का पानी, मिलेंगे और भी फायदेबांझपन (इंफर्टिलिटी) दूर करने के लिए इस तरह पिएं लौंग का पानी, मिलेंगे और भी फायदे

Benefits Of Drinking Clove Water For Fertility In Hindi: हर माता-पिता पेरेंट‍्स बनना चाहते हैं। कई लोगों का यह सपना पूरा हो जाता है। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जिनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसा इंफर्टिलिटी की वजह से होता है। मौजूदा समय में ज्यादातर कपल्स प्रजनन क्षमता से संंबंधित कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं। इसके लिए वे डॉक्टर्स के पास जाते हैं, प्रॉपर ट‍्रीटमेंट करवाते हैं और समय पर परामर्श की गई दवाईयों का सेवन करते हैं। आप चाहें, तो घरेलू उपाय की मदद से भी इंफर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसमें लौंग का पानी काफी कारगर है। यहां हम आपको बता रहे हैं, प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए किस तरह से लौंग का पानी बनाएं और इसे सेवन करने का सही समय क्या है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी दे रही हैं डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी।

benefits of drinking clove water for fertilitybenefits of drinking clove water for fertility

कैसे बनाएं लौंग का पानी

लौंग का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास पानी गर्म कर लें। इसमें मुट्ठीभर लौंग को रात भर भिगाकर रखें। अगले दिन, सुबह भीगे लौंग को उबाल लें। गर्म करने के लिए उसी पानी का इस्तेमाल करें, जिसमें रात के समय लौंग को भिगोकर रखा था। जरूरी हो, तो पानी की मात्रा बढ़ा लें। करीब 15-20 मिनट तक पानी उबालने के बाद गैस बंद कर लें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इस लौंग को छलनी की मदद से निकाल लें। आपके लौंग का पानी तैयार है। अगर आप लौंग का पानी उबालकर नहीं पीना चाहते हैं, तो रात को जिस पानी में आपने लौंग भिगाए थे, सुबह उठकर इस पानी का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद से जुड़े तमाम एक्सपर्ट्स भी इसीस तरह लौंग के पानी पीने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Male Infertility: पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण बन रहे हैं ये 5 फूड्स, जानें कैसे करते हैं असर

कब पिएं लौंग का पानी

प्रजनन क्षमता को बेहतर करने के लिए सिर्फ लौंग का पानी पीना भर पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि आप इसका सेवन कब कर रहे हैं, यह बात भी मायन रखती है। आप सुबह के समय खाली पेट लौंग का पानी पी सकते हैं या फिर रात को सोने से पहले इस पानी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बांझपन क्यों होता है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

कितनी मात्रा में पिएं लौंग का पानी

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं कि अगर आप इंफर्टिलिटी या किसी अन्य तरह की समस्या के उपाय के तौर पर लौंग का पानी पी रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इस संबंध में एक बार विशेषज्ञ से बात कर लें। आपकी समस्या के अनुसार, वे आपको सही मात्रा बता सकते हैं और कब तक पीना है, यह भी सुझाव देंगे। सामान्य तौर पर, लौंग का पानी कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक पीना ओवर ऑल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, आपको यह ध्यान रखना है कि लौंग के पानी के अत्यधिक सेवन से कुछ नेगेटिव असर पड़ सकता है, जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में परेशानी, मुंह में जलन और एलर्जी। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि लौंग के पानी का कम मात्रा में सेवन करें। यदि आपको कोई इसके नेगेटिव प्रभाव महसूस, हो तो इसका उपयोग बंद कर दें।

लौंग के पानी पीने के फायदे

स्पर्म काउंट बेहतर होता है: सुबह-सुबह लौंग का पानी पीने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है, इसका प्रोडक्टश बेहतर होता है और स्पर्म मोटिलिटी (स्पर्म के मूव करने या उसके आगे बढ़ने की क्षमता) बेहतर होती है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि लौंग का पानी ओलिगोस्पर्मिया (Oligospermia) यानी शुक्राणुओं की कमी होने की स्थिति में सुधार करता है। साथ ही, अजूस्पर्मिया के लिए भी लौंग का पानी कारगर माना जाता है। आपको बता दें, एजूस्पर्मिया पुरुषों को होने वाली एक मेडिकल कंडीशन है, जिसे सामान्य भाषा में पुरुषों का बांझपन कहा जाता है।

इरेक्शन को बढ़ाता है: लौंग का पानी पीने से पुरुषों के इरेक्शन में भी सुधार होता है। विशेषज्ञों की मानें, लौंग के सेवन से जननांगों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, वहीं लौंगा का पानी पीने से पुरुष लंबे समय तक सेक्स प्रक्रिया में इंवॉल्व रह सकते हैं। 

कामेच्छा बढ़ती है: लौंग के पानी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। टेस्टोस्टेरोन, एक हार्मोन है, जो पुरुषों और महिला दोनों के शरीर में मौजूद होती है। इस हार्मोन को सेक्स हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। इसी हार्मोन की वजह से पुरुषों के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें आती हैं। साथ ही, उनकी सेक्शुअल एबिलिटी भी प्रभावित होती है। वैसे, टेस्टोस्टेरोन पुरुषों और महिलाओं, दोनों की सेक्शुअल डिजाइयर को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में यह समझने में देर नहीं लगती है, जिन पु‍रुषों में शीघ्रपतन की समस्या होती है, उनकी इस समस्या में सुधार हो सकता है।

पीरियड्स रेगुलर होते हैं: जो महिलाएं नियमित रूप से लौंग का पानी पीती हैं, उनके मासिक धर्म रेगुलर होते हैं। अगर किसी महिला के पीरियड्स अनियमित यानी इररेगुलर रहते हैं, तो वे सुबह और शाम एक गिलास लौंग के पानी का सेवन कर सकती है। इससे उसके पीरियड्स रेगुलर हो जाएंगे। विशेषज्ञ यह सलाह भी देते हैं कि पीरियड्स होने से पहले जब पेट में दर्द या ऐंठन शुरू होती है, तब भी लौंग का पानी पीना चाहिए। इससे दर्द और ऐंठन में कमी आती है।

image credit: freepik

Read Next

→ घी के साथ मिलाकर खाएं त्रिफला चूर्ण, इन 8 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 25, 2023 00:00 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content