बालों पर लगाएं दालचीनी और एवोकाडो हेयर मास्क, हेयर फॉल होगा कंट्रोल

अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं, तो दही और एवोकाडो के मास्क से बालों को बनाएं मजबूत। जानें इसे इस्तेमाल का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर लगाएं दालचीनी और एवोकाडो हेयर मास्क,  हेयर फॉल होगा कंट्रोल

बढ़ते प्रदूषण और आहार में पोषण की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसका प्रभाव त्वचा और बालों पर भी देखने के मिलता है। आज के समय में लोगों को अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों के बाल समय से पहले ही कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों की परेशानी को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन इनमें मौजूद कैमिकल बालों को डैमेज करने का काम करते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपनाकर बालों की लगभग सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इस लेख में आपको दालचीनी और एवोकाडो से बालों के झड़ने को रोकने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताया गया है।

झड़ते बालों को रोकने के लिए दालचीनी और एवोकाडो हेयर मास्क | Benefits Of Cinnamon And Avocado For Hair Fall In Hindi

बालों की ग्रोथ के लिए सहायक

दालचीनी बालों की ग्रोथ करने में मददगार होती है। जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को सुधार करने में मदद कर सकती है। रक्त प्रवाह बढ़ने से बालों के रोम को पोषण प्राप्त होता है और बाल के ग्रोथ होने लगती है। दूसरी ओर, एवोकाडो में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ और कंडीशन करते हैं, जिससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। इन दो सामग्रियों को मिलाकर लगाने से बालों की ग्रोथ होती है और बालों का झड़ने रूक सकता है।

इसे भी पढ़ें : बालों पर लगाएं लौंग से बना यह हेयर मास्क, लंबे और काले बनेंगे बाल

cinnamon and avocado benefits for hair fall

बालों के जड़ों को मजबूत बनाएं

दालचीनी और एवोकाडो दोनों ही बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं, जिससे उनके टूटने का खतरा कम होता है। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो बालों की जड़ों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जबकि एवोकाडो के पोषक तत्व बालों की शाफ्ट को पोषण और मजबूत करते हैं। साथ में, वे आपके बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकते हैं।

स्कैल्प की सूजन कम करता है

स्कैल्प की सूजन बालों के झड़ने का कारण बन सकती है। दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प की सूजन को शांत करने में मदद कर सकते हैं, जलन को कम कर सकते हैं और बालों के झड़ने को रोक सकते हैं। एवोकाडो, अपने मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक गुणों के साथ, स्कैल्प का सूखापन और सूजन को भी कम कर सकता है। दालचीनी और एवोकाडो के मिलाकर उपयोग करके आप बालों के ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं।

बालों की कंडीशनिंग करें

एवोकाडो एक नैचुरल कंडीशनर की तरह कार्य करता है। इसके प्राकृतिक तेल बालों की शाफ्ट में प्रवेश करते हैं, मॉइस्चराइजिंग करते हैं और इसे भीतर से पोषण देते हैं। यह डीप कंडीशनिंग क्रिया बालों के रूखेपन से निपटने में मदद करती है। रूखेपन की वजह से बाल झड़ सकते हैं। वहीं जब दालचीनी बालों की देखभाल में उपयोग की जाती है, तो कंडीशनिंग प्रभाव को बढ़ा देती है, जिससे आपके बाल मुलायम, चिकने और टूटने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : दही और एवोकाडो के हेयर मास्क से बालों की डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? जानें इस्तेमाल का तरीका

दालचीनी और एवोकाडो का हेयर मास्क कैसे बनाएं :  How To Make Cinnamon And Avocado Mask For Hair Fall In Hindi

  • इसे बनाने के लिए एक पका हुआ एवोकाडो लें। इसे एक बाउल में डालें और मैश कर लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट में करीब एक चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें और ऊपर से एक चम्मच दही डाल दें।
  • अब तीनों चीजों को मिक्स कर दें।
  • इसके बाद तैयार मास्क को बालोंं की जड़ों पर लगाएं और मसाज करें।
  • इसे बालों पर भी लगाएं और करीब 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
  • जब मास्क सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस मास्क को सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ दिनों में आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।

Read Next

बालों पर नीम कैसे लगाएं? जानें इसके फायदे और प्रयोग का तरीका

Disclaimer