Expert

तुलसी का अर्क पीने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

तुलसी के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी होता है। जानें, तुलसी का अर्क बनाने की रेसिपी।
  • SHARE
  • FOLLOW
तुलसी का अर्क पीने से शरीर को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका


Benefits Of Basil Leaves Extract In Hindi: तुलसी के पौधों का इस्तेमाल हमारे यहां सदियों से हो रहा है। मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी-जुकाम होने लगता है। ऐसे में तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी जाती है और अपनी छोटी-मोटी बीमारी को दूर भगा देते हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि तुलसी का पौधा हमारे लिए कितना फायदेमंद है। तुलसी के पत्तों की तरह, इसका अर्क भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। यह एक तरह हर्बल अर्क है, जिसका कई तरह के स्वास्थ्य  समस्याओं के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें त्वचा की देखभाल भी शामिल है।

basil benefits

एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी (Anti-inflammatory properties)

डाइट एन क्योर की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "तुलसी के अर्क में यूजेनॉल, लिनालूल और सिट्रोनेलोल जैसे एसेंशियल ऑय होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी से भरपूर होते हैं। इनकी मदद से शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलती है, गठिया से राहत मिलती है और आंत से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: तुलसी की जड़ों में भी छिपे हैं कई औषधीय गुण, जाने इसके 5 फायदे और इस्तेमाल का तरीका

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर (Antioxidant activity)

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "तुलसी के अर्क में फ्लेवोनोइड्स और अन्य फेनोलिक यौगिकों होते हैं। ये तत्व एंटीऑक्सीडेंट गुणों को बढ़ावा देते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में मदद करता है, फ्री रेडिकल के हानिकारक प्रभाव को बेअसर करता है और सेल्स को नुकसान से बचाता है। तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।"

इसे भी पढ़ें: तुलसी की पत्तियों से बना लेप इन 5 समस्याओं से दिलाता है छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें फायदे

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए (Digestive support)

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "तुलसी के अर्क के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलती है। दरअसल, यह डाइजेस्टिव एंजाइमों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और सूजन, अपच और गैस जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।"

इसे भी पढ़ें: खाली पेट 'तुलसी की पत्तियां' खाने के 5 फायदे

तनाव कम करने के लिए (Stress reduction)

तुलसी के अर्क की खुशबू का हमारे मन पर शांत प्रभाव पड़ता है, जिससे यह तनाव और चिंता के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। यह अक्सर एरोमाथेरेपी में प्रयोग किया जाता है और बॉडी को रिलैक्स करने में बढ़ावा देता है।

तुलसी का अर्क बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • तुलसी के पत्तेः एक कप
  • पानीः आधा लीटर

बनाने का तरीका

  • तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह दो से तीन बार धो लें।
  • एक कड़ाही लें।
  • कड़ाही में पानी और तुलसी के पत्ते डाल दें।
  • कड़ाही के बीचोबीच के छोटी मगर मजबूत कटोरी रखें। आप चाहें, तो स्टील की कटोरी भी ले सकते हैं।
  • तुलसी के पत्तों को कटोरी के चारों ओर फैला दें।
  • गैस ऑन कर दें और कड़ाही को ढक्कन की मदद से ढक दें।
  • ढक्कन के ऊपर थोड़ा-सा पानी डाल दें। 
  • 15 से 20 मिनट तक इस पानी को गर्म होने दें।
  • इस दौरान ढक्कन की मदद से बने मॉइस्चर से जो पानी निकलेगा, वह कटोरी में जमा होगा। 
  • कटोरी में जमा पानी अर्क है। 
  • तुलसी का अर्क तैयार है।

image credit: freepik

Read Next

तेज धूप से घर लौटते ही पिएं ठंडा पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer