Arjuna Bark Benefits To Reduce Pigmentation: त्वचा पर जमा होने वाली गंदगी, यूवी किरणें और प्रदूषण की वजह से कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती है। अगर स्किन की सही देखभाल न की जाए तो इसमें पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बे, रैशेज, खुजली और इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। पिग्मेंटेशन एक आम समस्या है, जो लोगों की स्किन के रंग को खराब करने का काम करती है। प्रेग्नेंसी, अनुवांशिक, हार्मोनल बदलाव, और पोषक तत्वों की वजह से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। ज्यादातर लोग इस समस्या को डार्क स्पॉट्स समझ लेते हैं। लेकिन, यह एक अलग तरह की समस्या है, जो आपकी स्किन को प्रभावित करती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाएं और क्रीम उपलब्ध है। लेकिन, आप घरेलू उपायों की मदद से भी पिग्मेंटेशन की समस्या (Pigmentation) को आसानी से दूर कर सकते हैं। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नेचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस के पाठक से जानते हैं कि पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए अर्जुन छाल का इस्तेमाल कैसे करें और यह स्किन की समस्याओं के लिए किस तरह से फायदेमंद (Arjuna Bark Benefits To Reduce Pigmentation) होते हैं।
पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल के फायदे - Arjuna ki Chaal ke Fayde
अर्जुन की छाल (Arjuna Bark) एक प्राचीन औषधि है, जिसका आयुर्वेद में विशेष स्थान है। इसे त्वचा संबंधी समस्याओं, विशेष रूप से पिग्मेंटेशन (Pigmentation) को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। अर्जुन की छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं।
- अर्जुन की छाल स्किन को डिटॉक्स करने और स्किन में चमक बढ़ाने में मदद करती है। इससे स्किन में निखार आता है।
- अर्जुन की छाल में एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे को कम करने और स्किन को साफ करने में मदद करते हैं।
- अर्जुन की छाल में टैनिन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो त्वचा पर जमा मेलेनिन (Melanin) को संतुलित करने में मदद करते हैं। इससे डॉर्क स्पॉट्स और झाइयां कम होती है।
- यह पाउडर कोलेजन को बूस्ट करता है, जिससे त्वचा की झुर्रियां दूर होती है।
- अर्जुन की छाल का पाउडर स्किन को हाइड्रेट को करती है। इससे रूखापन दूर होता है।
पिग्मेंटेन को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें? - How To Use Arjuna Bark In Pigmentation In Hindi
अर्जुन की छाल और एलोवेरा जेल
पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए आप एक बाउल में करीब आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसके बाद इसमें करीब एक चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं। दोनों के मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
अर्जुन की छाल का फेस पैक
इस पैक से आप पिग्मेंटेशन की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच अर्जुन की छाल के पाउडर में करीब 2 चम्मच गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं, जब यह हल्का सूख जाए तो इससे गुनगुने पानी से साफ करें।
अर्जुन की छाल का टोनर
पिग्मेंटेशन और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप अर्जुन की छाल का टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर कर टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : पिगमेंटेशन दूर करने के लिए ऐसे लगाएं चेहरे पर लीची, हट जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे
अर्जुन की छाल एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है, जो पिग्मेंटेशन को कम करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसे नियमित उपयोग से आप अपनी त्वचा को बेदाग बना सकते हैं। अगर आपको अन्य कारणों की वजह से पिग्मेंटेशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करें।