Cow Ghee Benefits: चेहरे पर गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे लगाएं

Cow Ghee Benefits For Face: चेहरे पर गाय का घी लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, जानें चेहरे पर गाय का घी कैसे लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Cow Ghee Benefits: चेहरे पर गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे लगाएं


Cow Ghee Benefits For Face In Hindi: घी के स्वास्थ्य संबंधी लाभों से तो हम सभी अच्छी तरह परिचित हैं। हम सभी घी का सेवन करते हैं और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेते हैं। घी का प्रयोग हम रोटियों पर लगाने, दाल-सब्जियों में डालकर, साथ ही तरह-तरह के पकवानों में करते हैं। साथ ही बहुत से लोग शरीर पर सिर में, त्वचा और बालों पर भी घी लगाते हैं। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। चेहरे पर घी लगाने त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हम त्वचा पर दो तरह के घी का सबसे ज्यादा प्रयोग एक भैंस के दूध से बना घी और दूसरा गाय के दूध से बना घी। दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन गाय का घी चेहरे पर लगाने थोड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय का घी हेल्दी फैट्स के साथ ही लिनोलिक एसिड से भरपूर होता है। यह मॉइस्चराइजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर गाय का लगाने के 5 फायदे (Chehre Par Gaay Ka Ghee Lagane Ke Fayde) और कैसे लगाएं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Cow Ghee Benefits For Face In Hindi

चेहरे पर घी और हल्दी लगाने के फायदे- Applying Ghee And Turmeric On Face Benefits In Hindi

  1. प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है: चेहरे पर गाय का घी लगाने से त्वचा नैचुरली मॉइस्चराइज होती है। यह ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है और त्वचा को कोमल बनाता है।
  2. एजिंग के लक्षण कम होते हैं: यह त्वचा को टाइट करने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रोम छिद्र श्रिंक होते हैं और आप जवां नजर आते हैं।
  3. त्वचा के घाव ठीक करता है: रात में सोने से पहले अगर आप चेहरे पर गाय का घी लगाकर सोते हैं, तो इससे चेहरे की दरारें, त्वचा पर कट या घाव और फटी त्वचा को ठीक करने में मदद मिलती है। यह फटे होंठों से भी छुटकारा दिलाता है।
  4. मुंहासे की समस्या में फायदेमंद है: चेहरे की गहराई से सफाई करने में गाय का घी बहुत प्रभावी है। यह त्वचा के रोम की गंदगी को साफ करता है साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को हटाता है। यह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को कंट्रोल करता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं।
  5. त्वचा में निखार आता है: गाय का घी त्वचा पर त्वचा पर लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। यह त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मदद करता है। त्वचा के दाग-धब्बों, टैनिंग, पिगमेंटेशन और कालेपन के लिए यह बहुत प्रभावी उपाय है।

इसे भी पढें:  सोडा वॉटर से धोएं चेहरा, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

इसे भी पढें: चेहरे पर घी और हल्दी लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

चेहरे पर गाय की घी कैसे लगाएं- How To Apply Cow Ghee On Face

चेहरे पर गाय का घी लगाने के लिए आपको सबसे पहले घी को थोड़ा गर्म कर लेना है। गुनगुने घी से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करनी है। रात में चेहरे पर घी लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बस रात को फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर गाय का घी लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह सादे पानी से धो लें।

All Image Source: Freepik.com

 

Read Next

मॉनसून में पुरुष फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, दूर रहेंगी कई समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version