चेहरे पर बेसन लगाना बहुत फायदेमंद होता है। वहीं, नींबू लगाने से चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा छुटकारा मिलता है। जब बेसन और नींबू दोनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे त्वचा संबंधी कई लाभ मिल सकते हैं। दोनों का उपयोग त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। चेहरे में प्राकृतिक निखार की बात हो या चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों हटाने की, बेसन और नींबू का कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए चेहरे पर बेसन और नींबू लगाने के फायदे (Benefits Of Besan And Lemon For Face In Hindi) और इस्तेमाल के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चेहरे पर बेसन और नींबू लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Besan And Lemon On Face In Hindi
1. कील-मुंहासों से मिलता है छुटकारा
खराब खानपान, प्रदूषण, चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी के कारण चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। बेसन और नींबू चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमा तेल और गंदगी साफ होती है, साथ ही मुंहासों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है और मुंहासे कम होते हैं।
इसे भी पढें: चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे होते हैं?
2. चेहरे का कालापन दूर होता है
चेहरे की रंगत साफ करने के लिए बेसन का प्रयोग बहुत फायदेमंद है। साथ ही चेहरे पर नींबू का रस लगाने से भी चेहरा साफ होता है। बेसन और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग, चेहरे और होंठों पर जमा पिगमेंटेशन, दाग-धब्बों को साफ करने में मदद मिलती है और चेहरे पर निखार आता है।
3. ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है
ऑयली स्किन के कारण चेहरे एक्ने, ब्रेकआउट्स, चिपचिपी त्वचा और क्लोज्ड पोर्स जैसी समस्याएं होती हैं। बेसन और नींबू दोनों ही चेहरे जमा तेल को साफ करने में मदद करते हैं और ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाते हैं।
4. चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है
सदियों से बेसन का प्रयोग शरीर के बालों को हटाने के लिए किया जाता रहा है। अगर आप बेसन में नींबू, सरसों का तेल और हल्दी मिलाकर चेहरे पर उबटन की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो यह अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। बस चेहरे पर बेसन के पेस्ट को लगाएं और इससे चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें।
ये भी देखें:
5. डेड स्किन से छुटकारा मिलता है
बेसन और नींबू का मिश्रण चेहरे पर लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। यह त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करता है और त्वचा को टाइट करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम होती हैं। यह आपको एक साफ और कोमल त्वचा पाने में मदद करता है।
से भी पढें: चेहरे पर एलोवेरा और नारियल तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
बेसन और नींबू चेहरे पर कैसे लगाएं?- How To Apply Besan And Lemon On Face In Hindi
आप बेसन और नींबू का फेस पैक (Besan And Lemon Face Pack In Hindi) बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आपको बस 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाना है। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और आपका फेस पैक तैयार है। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, या तब तक लगा रहने दें जब तक पूरी तरह सूख न जाए। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।
All Image Source: Freepik.com