अजवाइन भारतीय रसोई में प्राचीन समय से भोजन को स्वादिष्ट बनाने और पचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकता है। दादी-नानी भी खाने को असानी से पचाने योग्य बनाने के लिए अजवाइन को खाने में डालती थी, जिस कारण पाचन संबंधित समस्याएं कम होती थी।
गलत खान-पान की आदतों के कारण लोगों को अक्सर बदहजमी की समस्या होने लगती है, जिसे दूर करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बदहजमी और पाचन के लिए नानी मां का बताया एक नुस्खा शेयर किया है। न्यूट्रिशनिस्ट ने पाचन को दुरुस्त रखने के लिए अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं बदहजमी में अजवाइन खाने का तरीका और फायदों के बारे में।
बदहजमी के लिए कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल - How To Consume Ajwain For Indigestion in Hindi
- खाने के बाद अजवाइन को चबाए
- अजवाइन की चाय पिएं
अजवाइन चाय बनाने की रेसिपी - Ajwain Tea Recipe
सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालें और फिर एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें और फिर चुस्की लेते हुए पिएं। अपनी चाय को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें 1 लौंग और 2 तुलसी की पत्तियां भी डाल सकते हैं।
View this post on Instagram
बदहजमी के लिए अजवाइन खाने के फायदे - Benefits of Ajwain for Indigestion in Hindi
- पाचन में करें सुधार - अजवाइन का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है और गैस्ट्रिक जूस को निकालने में मदद कर पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।
- एसिडिटी और ब्लोटिंग से मिले राहत- अजवाइन में थाइमोल जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पाचन एंजाइमों को रिलिज करने में मदद कर सकते हैं और पेट में गैस बनने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- पेट की सूजन कम करें - अजवाइन अपने कामिनटिव गुणों के लिए जानी जाती है, जो पेट फूलने और इससे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
- सूजन रोधी- अजवाइन में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र में होने वाली जलन को शांत करने और किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकने में मदद कर सकता है।
- सीने की जलन होती है कम - अजवाइन में एंटी-एसिडिक गुण मौजूद होते हैं, जो एसिडिटी के कारण सीने में होने वाली जलन को कम करने में मदद मिलती है।
- पेट दर्द को कम करने में फायदेमंद - अजवाइन का सेवन करने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है, खासकर बदहजमी के कारण होने वाले पेट दर्द में।
अगर आप भी बदहजमी की समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यदि आपको कोई पुरानी पाचन से जुड़ी समस्या है तो आप अजवाइन का सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।