प्राचीन समय से ही लोग मुगदर एक्सरसाइज करते हैं। एतिहासिक काल से ही लोग एक्सरसाइज करने के लिए मुगदर का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, पहले के समय में आधुनिक जिम की मशीने नहीं होती थीं। ऐसे में उस दौर के लोग मुगदर से ही एक्सरसाइज करते थे। आज के दौर में भी कई पहलवान मुगदर से ही एक्सरसाइज करते हैं। इससे एक्सरसाइज करने से आपको पहलवानों जैसी ताकत मिलती है। अगर आप भी पहलवानों की तरह ताकत चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के लिए मुगदर का इस्तेमाल करें। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने अनुसार इसका वजन तय कर सकते हैं।
किस तरह करें मुगदर व्यायाम (Steps to do Mugdar Exercise)
मुगदर एक्सरसाइज कई तरीकों से किए जाते हैं। लेकिन हम आपको एक आसान स्टेप बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर में ही काफी आसानी से कर सकेंगे। आइए जानते हैं उन स्टेप के बारे में-
- मुगदर व्यायाम करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों में मुगदर को पकड़ें।
- इसके बाद दाएं हाथ के मुगदर को सिर के ऊपर से घुमाते हुए नीचे लाएं।
- अब अपने हाएं हाथ से मुगदर को सिर के ऊपर से घुमाते हुए नीचे लाएं।
- इस क्रिया को अपने दोनों हाथों से बारी-बारी करें।
- शुरुआती दिनों में कम वजन के मुगदल का इस्तेमाल करें।
- इसके आप आप अपने अनुसार वजन को बढ़ा सकते हैँ।
मुगदर एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Mugdar Exercise)
कंधे को मिलती है मजबूती (Mugdar Exercise for Shoulder strength)
अगर आप नियमित रूप से मुगदर एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपके कंधों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इससे कंधे में लचीलापन आता है। खिलाड़ियों का कंधा मजबूत और लचीला होना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में इंडियन क्लब ट्रेनिंग उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप कंधे में अकड़न और दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए मुगदर एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - बॉडी बनाने के 5 ऐसे तरीके, जिनके लिए आपको न मंहगे उपकरणों की जरूरत पड़ेगी न मसल्स बढ़ाने वाले पाउडर की
हाथों की ग्रिप को रखे मजबूत (Mudgar Exercise Benefits for Strengthen hands)
हाथों की पकड़ को मजबूत करने के लिए आप मुगदर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के करने से हाथों की ग्रिप अच्छी होती है। मुगदर एक्सरसाइज में अपको अपने हाथों को चारों ओर घुमाना रहता है, इससे हमारे हाथ काफी मजबूत होते हैं। इसके साथ ही हाथों की पकड़ भी काफी अच्छी होती है।
शारीरिक संतुलन बनाए रखे मुगदर व्यायाम (Mugdar Exercise Benefits to Improve Balance)
मुदगर एक्सरसाइज से शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। इस एक्सरसाइज के करने से हमारी मांसपेशियां लचीली होती हैं, जिससे आप अपना कार्य सही तरीके से कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप यह एक्सरसाइज करते हैं, जो आपका शरीर फिट और संतुलित रहता है।
इसे भी पढ़ें - सुबह-शाम 1 दिन में व्यक्ति को कितना चलना चाहिए? जानें 5-60 साल के लोगों के लिए चलने का फिटनेस प्लान
इंडियन क्लब ट्रेनिंग एक्सरसाइज फायदे ह्रदय स्वास्थ्य में (Indian Club Training Exercise For Heart Health)
दिल को मजबूत रखने में मुगदर एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ब्लड को पंप करके पूरे शरीर में पहुंचाता है। इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। नियमित रूप से मुगदर एक्सरसाइज करके आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।
Read More Articles on Exercise Fitness in Hindi