
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को कौन नहीं जानता। उनके जैसा फिगर पाने की चाह हर किसी को है। अक्सर शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और एक्सरसाइज़ को लेकर चर्चा में रहती हैं। और इसी वजह से उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं व उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। तभी तो उनके फॉलोअर्स भी कम नहीं है। अभी हाल फिलहाल की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पुल-अप एक्सरसाइज़ करते हुए एक पोस्ट किया है। जिसमें वो एक्सरसाइज़ करते हुए नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस खास पोस्ट को अपने फैंस के लिए साझा किया है।
बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने फैंस के लिए एक सन्देश भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना के बाद जिन्दगी पटरियों पर वापस दौड़ने लगी है। यही सही समय है खुद को फिर से खोलने का। आप पीठ से जुड़ी कसरत करके पीठ की मांशपेशियों को मजबूत करने के साथ बॉडी के उपरी हिस्से को मजबूत बना सकते हैं। शिल्पा ने आगे कहा कि पुल-अप मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है और पीठ टोन भी होती है। उन्होंने कहा कि अगर आप पहली बार पुल अप करने जा रहे हैं तो इसे धीमी गति से शुरू करें।
जानिए पुल अप के बारे में (About the Exercise)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पुल अप को लेकर बताया कि इस एक्सरसाइज़ से मांसपेशियों, कंधों और कोर समेत कई तरह के पोश्चर में सुधार होता है। शिल्पा ने बताया कि गलत मुद्रा में बैठने के कारण पीठ की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। पुल अप से आप इन्हीं मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम और पुल अप करने से शरीर की स्थिर मांसपेशियों में वृद्धि हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुल अप करते समय शरीर को उसी समय कोर को उलझाते हुए खुद को संतुलित करना होता है। यह स्थिर मांसपेशियों की ताकत को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे चोट लगने की स्थिति कम हो जाती है।
पुल-अप्स करने के ढेर सारे फायदे
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की मानें तो पुल अप के कई लाभ हैं। शिल्पा ने बताया कि इस एक्सरसाइज़ के लिए भले ही आप नये क्यों ना हों। ये आपके लिए फायदेमंद ही होगा। पैरों से लेकर कंधों तक में इससे आराम मिलता है। पुल अप करने से स्ट्रेन्थ में सुधार होता है। रोजाना पुल अप करने से स्टेमिना, स्ट्रेन्थ और एंड्यूरेंस सही रहता है। शिल्पा शेट्ठी की मानें तो पुल अप करने में काफी ताकत लगती है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ सकता है। पुल अप करने के दौरान हार्ट बीट काफी तेज हो जाती है और शरीर में काफी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचने लगता है।
इसे भी पढ़ेंः नाश्ते में खाएं ओट्स और सत्तू से बना उपमा, शिल्पा शेट्टी से जानें इसकी रेसिपी और फायदे
कैसे करें शुरुआत (Steps To Perform)
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पुल अप एक्सरसाइज़ को शुरू करने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह से पुल अप को शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले 10 से 30 सेकंड के लिए पुलअप बार से लटकना शुरू करें। आप अपनी बाहों और पीठ में मांसपेशियों को मजबूत करना शुरू करेंगे जो एक पुल-अप भी कर पाएंगे। अगर शरीर का वजन आपको प्रभावित करें तो वेट बेल्ट लगाएं और धीरे-धीरे शुरू करें।
रेगुलर पुलअप्स से जरा हटकर करें ट्राई (Try Variations)
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने फैंस को ये बताया कि अगर आप पुल अप शुरू करने वाले हैं तो आपको कुछ बातों को जानने की जरूरत है। आप ध्यान रखें कि रॉड को कंधे की चौड़ाई से कुछ दूरी पर पकड़िए। जब भी शरीर उपर उठाएं वो सीधा रहे। शुरू में एक साथ ना करें सिर्फ पांच बार ही करें।
पुल अप के जरिये आप एक टोन पीठ पा सकते हैं। और अपनी मांसपेशियों को भी मजबूत बना सकते हैं। तो अगर आप भी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसी फिटनेस चाहते हैं तो उनकी इस टिप्स को जरुर आजमाएं।
Read More Articles On Exercise and Fitness In Hindi