राज योग एक तरह का मेडिटेशन है, इसे सिर्फ एक योग कहना काफी नहीं है। मानसिक और शारीरिक विकास के अलावा राज योग से दिमाग तेज होता है। आप सेल्फ-कॉन्फिडेंस, अनुशासन सीखते हैं। आपके मन में प्यार, विश्वास, एकाग्रता बढ़ती है। अगर आप राज योग को रोजाना करें तो तनाव कम होगा, बीमारियां भी दूर होंगी। डायबिटीज, अस्थमा जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए राजयोग फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम राज योग के फायदे, इस योग को करने का तरीका आदि पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
राजयोग क्या होता है? (What is Raja Yoga)
राजयोग में राज का मतलब है राजा। एक राजा स्वतंत्र होता है, अपने फैसले स्वयं लेता है और आसान शब्दों में कहें तो वो अकेला ही सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है और आप ताकतवर तब कहलाते हैं जब आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हों। राज योग करने से आपके शरीर की बीमारियां खत्म होती हैं, मन शांत होता है, एकाग्रता बढ़ती है, नींद अच्छी आती है और फोकस कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कपालभाति प्राणायाम से शरीर को होते हैं ये 10 फायदे, जानें इसे करने का सही समय और तरीका
राजयोग करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें (Tips to remember before starting raja yoga)
- एक आरामदायक जगह देखकर बैठ जाएं।
- कोशिश करें की जगह शांत हो।
- अगर आप सुबह जल्दी ये योग करें तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
- शुरूआत में आप शांत रहने के साथ गानें सुन सकते हैं।
- आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं।
- पैरों को क्रास लेग करके बैठें, आप कुर्सी पर भी बैठ सकते हैं।
- बैठते समय आपको अपनी स्पाइन सीधी रखनी है।
राजयोग करने का तरीका (Steps to do raja yoga)
- आरामदायक मुद्रा में बैठने के बाद आंखों को बंद कर लें या खुला छोड़ सकते हैं।
- अगर आप आंखों को खोले हुए हैं तो किसी एक केंद्र बिन्दु पर ध्यान लगाएं।
- मन को शांत रखते हुए गहरी सांस लें।
- सांस लेते समय नाक से सांस भरें और मुंह से सांस छोड़ें।
- सांस लेते समय अपने चेस्ट को ऊपर उठाएं और पेट को आगे की तरफ फैलाएं।
- पॉजिटिव बातों से शुरूआत करें, आपको मन में पॉजिटिव विचार रखने हैं।
- मन में कोई चिंता या बुरा खयाल आ रहा है तो उसे न सोचकर मन को दूसरी बातो में लगाएं।
- इसी मुद्रा में जितनी देर मन लगे आप रहें, शुरूआत में आपको ध्यान लगाने में मुश्किल हो सकती है धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
फोबिया है तो आप राजयोग करें (Raja yoga helps to get rid of phobia)
अगर आपको किसी चीज का फोबिया है तो भी आप राजयोग करें, आपके मन से डर, शंकाएं जैसी चीजों चली जाएंगी। राज योग एंग्जाइटी कम करता है। अगर आप किसी चीज से डरते हैं तो उसके प्रति अपने डर को खत्म करने के लिए रोजाना राज योग का अभ्यास करें, कुछ समय में लाभ होगा।
इसे भी पढ़ें- ऑफिस में थकान महसूस कर रहे हैं तो बैठे-बैठे करें ये 6 योगासन, मिलेगा फायदा
याद्दाश बढ़ाने में फायदेमंद है राजयोग (Raja yoga helps to increase concentration power)
अगर आपको अपनी याद्दाश बढ़ानी है तो राजयोग जरूर करें। राज योग करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। अगर आप इस योग को रोजाना करें तो अल्जाइमर के लक्षण आपको बढ़ती उम्र में देखने को नहीं मिलेंगे। रोज योग करने से आप चीजों पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं, स्मरण शक्ति के साथ आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है। इस योग को करने से मानसिक और शारीरिक बल में वृद्धि होती है।
तनाव, डिप्रेशन के मरीजों के लिए फायदेमंद है राजयोग (Raja yoga helps to reduce stress and depression)
अगर आप डिप्रेशन के मरीज हैं तो आपको राजयोग करना चाहिए। राजयोग करने से नकारात्मक विचार नहीं आते और मन अंदर से सुख की अनुभूति करता है। राजयोग करने से शक्ति, पवित्रता, प्यार, सुकून, खुशी और ज्ञान जैसे अहसास महसूस होते हैं। राजयोग करने से आपके आसपास एक पॉजिटिव एनर्जी बनती है जिससे आप कई बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।
राजयोग करने से अनिद्रा की बीमारी दूर होती है (Raja yoga aids to better sleep)
राजयोग करने से आपको नींद अच्छी आती है। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में नींद की बहुत अहमियत है ऐसे में अगर आपको अनिद्रा के लक्षण हैं तो आपको राजयोग करना चाहिए। राजयोग करने से आपका मन शांत रहता है और अच्छी नींद आती है। आप इस योग को करने में कुछ ही दिनों में अपने स्लीपिंग पैटर्न में फर्क महसूस करेंगे। राजयोग को करने से आपको न सिर्फ नींद अच्छी आती है बल्कि खर्राटे की समस्या से भी निजात मिलता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है राज योग (Raja yoga helps to reduce blood sugar level)
राज योग करने से स्ट्रेस कम होता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोजाना राज योग करना चाहिए। मेडिटेशन से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।
अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है राज योग (Benefits of raja yoga in asthama)
राज योग करने से स्ट्रेस कम होता है जिसका अच्छा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर अच्छा असर पड़ने से आप अपनी बॉडी को कंट्रोल कर पाते हैं। ऐसा करने से जब आपको तबीयत खराब लगती है तो आपकी बॉडी ठीक होने में आपका साथ देती है। राज योग के दौरान गहरी सांस भरने से लंग्स में ऐयर फ्लो बेहतर होता है।
हार्ट डिसीज से बचने में फायदेमंद है राज योग (Benefits of raja yoga in heart diseases)
मेडिटेशन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा कम होता है। हार्ट के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर राज योग करना चाहिए। राज योग करने से हार्ट रेट बेहतर होता है। कुछ स्टडीज में कहा गया है कि मेडिटेशन करने से हार्ट डिसीज पूरी तरह से ठीक हो जाती हैं पर डॉक्टरों के मुताबिक मेडिटेशन करने से हार्ट रिस्क की आशंका कम जरूर होती है।
अगर आपको कोई बीमारी है तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर राज योग को करें, वैसे तो इस योग के कोई साइड इफेक्ट नहीं है पर डॉक्टर की सलाह हर हाल में आपके लिए फायदेमंद है।
Read more on Yoga in Hindi