अक्सर हम दफ्तर या स्कूल-कॉलेज जाने के चक्कर में नाश्ता नहीं करते या नहीं कर पाते। कई बार तो हमारे पास इतना समय ही नहीं होता कि हम अपने लिए नाश्ता तैयार कर सकें। या फिर हम रोजमर्रा के नाश्ते से बोर होकर इसे स्किप करना ही बेहतर समझते हैं। अगर भी ऐसा करते हैं तो हम आपके दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए लाये हैं, स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी।
नाश्ते के लिए केला स्मूदी एक उपयुक्त आहार है। केला दूसरे जायकों के साथ अच्छी तरह से मिल जाता है, इसलिए आप इसकी स्मूदी को अपने खास स्वाद के हिसाब से बना सकते है। और लाल रंग की रसीली स्ट्रॉबेरी अपनी मनमोहक सुगंध व स्वाद के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल माना जाता है। स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। केले और स्ट्रॉबेरी से बनी स्मूदी के सेवन से आप दिन भर फ्रेश और एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। इसके अलावा यह स्वाद में तो बेहतर होता ही है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाना सिखाते हैं।
सामग्री
1 बड़ा - केला
1/2 कप - स्ट्रॉबेरी,
1/2 कप - लो फैट मिल्क,
1/2 कप - लो फैट स्ट्रॉबेरी योगर्ट
2 छोटे चम्मच - शहद
/4 कप - क्रश आइस क्यूब
गर्निश के लिए थोड़े से कटे बादाम
स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी बनाने के उपाय
केला, स्ट्रॉबेरी, दूध, दही और शहद को ब्लैंडर में स्मूद होने तक ब्लैंड करें। फिर गिलास में डाल कर बादाम से सजा कर सर्व करें। आपकी हेल्दी स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी तैयार है।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : nudenicotine.com
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi