स्‍तन कैंसर के मामलों में अव्‍वल नंबर पर है बंगलुरु

भारत में भी स्‍तन कैंसर के मामले तेजी से फैल रहे हैं। और इस मामले में देश की साइबर राजधानी माने जाने वाला शहर बंगलुरू पहले पायदान पर है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्‍तन कैंसर के मामलों में अव्‍वल नंबर पर है बंगलुरु


स्‍तन कैंसर मामले बंगलुरू नंबर वनस्‍तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्‍य कैंसर है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्‍तन कैंसर के मामलों में देश में बंगलुरु पहले नंबर पर है। वहीं गोवा इस मामले में दूसरे नंबर पर है।

 

गैर सरकारी संगठन मुस्कान से जुड़ी बबीता अग्रवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बंगलुरु में हर एक लाख महिलाओं में से 36 महिलाएं इस बीमारी की शिकार हैं, जबकि गोवा में एक लाख में से 35 महिलाएं इस जानलेवा बीमारी का शिकार है। मुम्बई 33 महिलाओं के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार हर साल लगभग 350 स्तन कैंसर के मामले आ रहे हैं। डॉक्टर शर्मिला सरदेसाई के अनुसार स्तन कैंसर देश में दूसरी सबसेजानलेवा बीमारी है। उन्होंने कहा कि हम इसके प्रति महिलाओं में जारूकता फैला रहे है। स्तन कैंसर से पीडित महिलाओं को मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ इलाज मुहैया करा रहे है।

 

शर्मिला ने आज की जीवनशैली की इसका कारण माना और कहा अगर समय पर इसका पता लगा लिया जाए तो इलाज के बाद व्यक्ति एक साधारण जीवन जी सकता है।

 

Read More Articles on Health News in Hindi

Read Next

दवा में कृत्रिम रंग बना सकता है आपके बच्‍चे को बीमार

Disclaimer