ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना चुकंदर का फेस जेल, जानें बनाने का तरीका

Beetroot Face Gel: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए चुकंदर जेल फायदेमंद होता है। जानें इसे कैसे बनाना और इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना चुकंदर का फेस जेल, जानें बनाने का तरीका


How To Make Beetroot Face Gel: हर कोई चाहता है कि उसकी निखरी और दमकती रहे। लेकिन इसके लिए त्वचा को रोज देखभाल की जरूरत होती है। अब बिजी लाइफस्टाइल के साथ रोज कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने संभव नहीं है। लेकिन हेल्दी डाइट और कुछ देसी नुस्खे फॉलो करके स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। डाइट में आपको ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां और नेचुरल चीजें खानी चाहिए। बाहरी रूप से निखार के लिए आप चुकंदर से बना फेस जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइये इस लेख में जानें चुकंदर से फेस जेल कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें। 

Beetroot

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चुकंदर का फेस जेल कैसे बनाएं- How To Make Beetroot Face Gel For Glowing Skin

सामग्री

  • चुकंदर- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • बादाम तेल- 1 चम्मच

बनाने की विधि

आपको चुकंदर को घीसकर इसका रस निकाल लेना है। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। आखिर में 1 चम्मच बादाम तेल मिला कर जेल तैयार कर लें। अगर आपके पास बादाम तेल नहीं, तो इसमें आप नारियल तेल भी मिला सकते हैं। इसे एक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लें। इस फेस जेल को आप 7 दिन तक स्टोर कर सकते हैं, इसलिए जरूरत के अनुसार ही बनाएं। रात में सोने से पहले इससे 2 मिनट चेहरे पर मसाज करें। अगर आपको रात में इस्तेमाल नहीं करना, तो आप नहाने से पहले भी इससे मसाज कर सकते हैं। 

त्वचा के लिए चुकंदर के फेस जेल के फायदे- Beetroot Gel Benefits For Skin

स्किन को हाइड्रेट करे- Hydrate Skin

चुकंदर से बना फेस जेल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करेगा। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो यह आपके लिए काफी असरदार होगा। बादाम तेल और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। 

डार्क स्पॉट्स कम करता है- Reduce Dark Spots

त्वचा की देखभाल नजरअंदाज करने से डार्क स्पॉट्स भी हो जाते हैं। ऐसे में यह फेस जेल काफी फायदेमंद होगा। बादाम तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दाग-धब्बे कम करते हैं। इसके रोज इस्तेमाल से पिगमेंटेशन भी कम होती है। इसे आप नाइट क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- टैनिंग दूर करने के लिए लगाएं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखता है- Keep Skin Soft and Smooth

सॉफ्ट और स्मूद स्किन हर किसी को पसंद होती है। इस फेस जेल को लगातार इस्तेमाल करने से आपकी स्किन भी सॉफ्ट होगी। इसमें एलोवेरा जेल है, जो स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है। इस जेल को लगाने से फाइन लाइन्स भी कम होने लगेगी। इसे आप गर्दन और हाथ-पैरों भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डलनेस भी कम करता है- Reduce Dullness

अगर लेट नाइट लगने से आपकी त्वचा भी बेजान हो गई है, तो इस फेस जेल को जरूर इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस कम होने लगती है। यह स्किन पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़े- चुकंदर और एलोवेरा से बनाएं त्वचा में निखार लाने वाली स्पेशल क्रीम, स्किन दिखेगी ग्लोइंग

इसे रोज रात में सोते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको रात भर नहीं रखना है, तो लगाने के आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। 

अगर आपको स्किन प्रॉब्लम्स रहती हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। साथ ही, सेंसिटिव स्किन वाले इसे अवॉइड करें।

Read Next

फेस वॉश के बजाय कच्चे दूध और आटे से धोएं चेहरा, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer