लगातार हिट फिल्म देने वाली बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के तो सभी दिवाने हैं। अब तक आप प्रियंका की खूबसूरती को देखकर दूर से ही खुश होते होंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। बल्कि अब आप भी प्रियंका की तरह खूबसूरत दिख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी खूबसूरती के पीछे का राज बता ही दिया है। ये उन लड़कियों के लिए खुशखबरी है जो प्रियंका को फोलो करती हैं और उनकी खूबसूरती और स्टाईलिश लुक की जबरदस्त फैन हैं।
दरअसल, प्रियंका ने एक एक वीडियो जारी कर ऑयली और ड्राई स्किन के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताया था। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने गार्जियस होठों का सीक्रेट भी वीडियो में शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका ने साफ कहा था कि ना सिर्फ वह बल्कि उनकी मां और दादी मां भी इस नुस्खे को फोलो करते आए हैं। इस वीडियो को जारी करने के साथ ही प्रियंका ने उन लोगों के शक को भी दूर कर दिया है जो सिर्फ ये सोचते हैं कि सेलिब्रिटी सिर्फ ब्रांडेड प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं।
प्रियंका ने इस वीडियो में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल किया है वो शायद हर किसी के घर में पहले से ही होंगी। लेकिन अगर नहीं है तो आप उन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। प्रिंयका का कहना है कि ये नुस्खे वाकई बहुत असरदार हैं। वो खुद भी इन्हें ट्राई करती हैं। एक्ट्रेस ने वॉग मैग्जीन के लिए यह वीडियो शूट किया था। लेकिन बाद में प्रियंका ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद ये वायरल हो गया।
प्रियंका ने ये वीडियो बॉथरूम में शूट किया था। प्रियंका वीडियो में सिम्पल कपड़ों में हैं और उनके बाल खुले हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने अपने होठो के पीछे जिस नुस्खे का जिक्र किया है वह कुछ इस तरह हैं। एक बॉउल में चुटकी भर समुद्री नमक लें, कुछ बूंदे ग्लिसरिन रखें और कुछ बूंदे गुलाब जल की डालें। अब इन्हें इस तरह मिक्स करें कि सारी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाए। अब इसे हल्के हाथों से अपने होठों पर रगड़े। अब इसे साफ कर दें। आप देखेंगे कि आपके होठ हल्के गुलाबी, मुलायम और चमकदार हो गए हैं। इसी तरह प्रियंका ने चेहरे के लिए भी स्क्रब बताया है। इन नुस्खों को प्रियंका की जुबानी सुनने के लिए कृपया वीडियो देखें।
.@priyankachopra shares three all-natural, DIY beauty recipes: https://t.co/UfRAXL5JzL pic.twitter.com/Nr79Mbo6jD
— Vogue Magazine (@voguemagazine) March 1, 2017
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इसे फॉलो कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
Read More Articles On Beauty In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version