इंडिया में फैशन ट्रेंड चाहे जितने बदलते रहें, मगर साड़ियां कभी आउटडेटेड नहीं होती हैं। शादी-विवाह हो, त्यौहार हो या घर-ऑफिस की पार्टी हो, लड़कियों और महिलाओं में डिजायनर साड़ियों का क्रेज बना हुआ है। साड़ी की खास बात ये है कि इसमें आप न सिर्फ लंबी नजर आती हैं, बल्कि खूबसूरत भी नजर आती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अक्सर पार्टीज और फंक्शन्स में साड़ी पहने हुए नजर आते हैं। अब बात ये है कि साड़ियां तो आप आसानी से खरीद लेते हैं मगर अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि साड़ी के साथ कौन सा हेयरस्टाइल उन्हें सूट करेगा। अगर आपकी भी यही परेशानी है, तो आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों के खास हेयर स्टाइल्स, जिनकी वजह से साड़ी में उनका लुक प्यारा नजर आ रहा है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी पिछले दिनों काले रंग की लहरिया साड़ी में नजर आईं, तो लोगों के होश उड़ गए। ये साड़ी उनपर खूब जंच रही थी। मगर खास बात ये है कि इस साड़ी के साथ उन्होंने साइड पार्टिंग करते हुए कर्ल हेयरस्टाइल चुना था, जिसकी वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। अगली बार आप भी साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को भी पिछले दिनों मिंट ग्रीन कलर की फूलों वाली साड़ी में देखा गया। अनुष्का पर ये फ्लोरल साड़ी खूब फब रही थी। इसके साथ ही उनका खास हेयरस्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आया। इस लुक में अनुष्का ने बालों को सलीके से कंघी करने के बाद जूड़ा बनाया हुआ था। इस साड़ी में ये हेयरस्टाइल उनके लुक को सौम्य बना रहा है।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 80-90 के दशक की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज भी माधुरी टीवी स्क्रीन पर लगातार नजर आती हैं और उतनी ही खूबसूरत लगती हैं, जितनी पहले लगती थीं। माधुरी ज्यादातर शोज और प्रोग्राम्स में साड़ी में ही नजर आती हैं। कभी बालों को बन करके जूड़ा कर लेना, कभी कर्ल बालों को साइड में रखना और कभी बालों को खोलकर अपने स्टाइल को बदलना माधुरी को खूब आता है।
काजोल
डीडीएलजे वाले राज की सिमरन यानी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी हमेशा साड़ी में ही नजर आती हैं। लाइट पिंक या पीच पिंक साड़ी में काजोल खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ काजोल की ज्वैलरी, जूड़े और गजरा उन्हें बिल्कुल इंडियन लुक दे रहे हैं।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान भी साड़ी में बहुत खूबसूरत दिखती हैं और पिछले दिनों से उन्होंने कई मौकों पर साड़ी पहनना शुरू किया है। लाइट पिंक साड़ी में सॉफ्ट वेव कर्ल लुक करीना पर खूब फब रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में यलो-पिंक साड़ी में भी करीना का हेयरस्टाइल उनके लुक को काफी अलग बना रहा है।
Read more articles on Fashion & Beauty in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version