हाई हील्स पहनें लेकिन जरा संभल कर

- ऊंची एड़ी का सैंडल पहनते वक्त सावधानी बरतना बहत जरूरी है।
- चलते वक्त कमर सीधी रखकर चलें, कंधों को सीधा रखें, झुकाएं नहीं।
- चलने के दौरान अपनी अंगुलियों से पहले एड़ी रखे, हील्स पहनने के बाद पैरों को फेंक फेंक कर ना चलें।
- दोनों पैरों के बीच दूरियां कम रखें, जैसे मॉडल्स चलती हैं।
ग्लैमर और स्मार्ट दिखने के लिए हाई हील सैंडल का चलन आम हो गया है, लेकिन यह आपको जितना आकर्षक बनाता है उतनी ही मुश्किलें भी पैदा कर सकता है। हाई हील सैंडल का इस्तेमाल करने वाली ज्यादातर महिलाओं को घुटनों और कमर दर्द की शिकायत रहती है। हड्डियों के डॉक्टर कहते हैं कि कमर और पैरों में दर्द के लिए हाई हील नहीं बल्कि हमारे चलने का तरीका जिम्मेदार है। यानी यदि चलने के दौरान शरीर की मुद्रा सुधार ली जाए तो ऊंची एड़ी वाली सैंडल दर्द नहीं देगी। जानिए हाई हील्स पहनते वक्त क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
[इसे भी पढ़ें : हाई हील्स हो सकती है खतरनाक]
हाई हील कैसे पहनें
- चलते वक्त कमर सीधी रखकर चलें।
- कंधों को सीधा रखें, झुकाएं नहीं
- चलने के दौरान अपनी अंगुलियों से पहले एड़ी रखें।
- हील्स पहनने के बाद पैरों को फेंक फेंक कर ना चलें।
- दोनों पैरों के बीच दूरियां कम रखें, जैसे मॉडल्स चलती हैं।
- ज्यादा ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहनने से पहले कम हील्स की जूतियां पहनकर अभ्यास करें।
- अपनी सैंडल के अंदर जहां ज्यादा जोर पड़ता हैं, वहां अतिरिक्त सोल लगाएं।
- हीई हील्स सैंडल खरीदते वक्त उसकी क्वालिटी का ध्यान रखें।
- खरीदारी के वक्त ही हाई हील्स को पहनकर थोड़ी देर चलें। आरामदायक लगने पर ही खरीदें।
[इसे भी पढ़ें : पैरों का खयाल रखने के तरीके]
हाई हील्स से होने वाली परेशानियां
- पैरों में दर्द व मोच होने का अंदेशा रहता है।
- इसके कारण कमर और घुटनों में दर्द हो सकता है।
- पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने की संभावना बढ़ती है।
- एड़ी में दर्द की शिकायत हो सकती है।
Image Source - Getty
Read More Articles on Feet Care in Hindi

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Oct 09, 2012
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।