भारत के लगभग हर रसोई में चावल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। चावल कई तरह के होते हैं और शरीर के लिए इसके अलग-अलग फायदे होते हैं। बांस का चावल (Bamboo Rice Benefits in Hindi) खाने से भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। बेहद दुर्लभ और सैकड़ों सालों में एक बार लगने वाला बांस का चावल शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। बांस का चावल वैसे तो हर किसी के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर पुरुष इसका सेवन करते हैं तो इसके अनेकों फायदे देखने को मिलते हैं। पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने से लेकर कई अन्य समस्याओ में बांस का चावल खाना पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि बांस के चावल का सेवन करने से पुरुषों को कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
पुरुषों के लिए बांस के चावल के फायदे (Bamboo Rice Benefits For Men's in Hindi)
बांस के चावल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी किया जाता है। बांस का चावल खाने से महिलाओं को भी अनेकों फायदे मिलते हैं लेकिन आज हम इस लेख में जानेंगे कि बांस का चावल पुरुषों के लिए किस तरीके से फायदेमंद है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय कहते हैं कि बांस का चावल कई तरीके से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पुरुषों से जुड़ी कई समस्याओं में इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए दालचीनी के फायदे: दालचीनी के सेवन से पुरुषों को इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा
टॉप स्टोरीज़
1. पुरुषों की फर्टिलिटी में सुधार
पुरुषों की फर्टिलिटी में सुधार करने के लिए बांस का चावल खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। बांस के चावल में आम चावल और गेंहू से ज्यादा फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बहार निकालने में भी फायदा मिलता है। आज के समय में असंतुलित खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से पुरुषों की प्रजनन क्षमता खत्म हो रही है ऐसे में बांस के चावल का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बूस्ट करने के लिए बांस का चावल बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद गुण पुरुष और महिला दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
2. मूड बेहतर बनाने के लिए उपयोगी
मूड ठीक करने के लिए बांस के चावल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में फील गुड हॉर्मोन रिलीज होते हैं। अगर आप बांस का चावल खाते हैं तो इससे आपके बॉडी में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटिन और डोपामाइन रिलीज होते हैं। इसका सेवन करने से आपका मूड ठीक होता है और कई मानसिक समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
3. पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ाने में उपयोगी
बांस के चावल में मौजूद गुण पुरुषों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसका सेवन करने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है। बांस के चावल को लेकर हुए कई अध्ययन और शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि इसका सेवन पुरुषों में प्रजनन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
4. डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने से परहेज करने के लिए बोला जाता है। लेकिन आप इस समस्या में डॉक्टर की सलाह लेने के बाद बांस के चावल का सेवन कर सकते हैं। बांस का चावल खाने से आपको डायबिटीज की समस्या में फायदा मिलता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
5. हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बांस का चावल या बैम्बू राइस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है। पुरुषों में खानपान की कमी की वजह से कैल्शियम की सही आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, गठिया और कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करने के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : इन 5 प्रकार के चावलों के हैं अलग-अलग गुण, जानें काले, सफेद, हरे चावलों की खासियत
बांस का चावल खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी ठीक होने के अलावा कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या का इलाज करने के लिए भी आयुर्वेद में बांस के चावल का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)