- Health
- Baby Namess
- Names
- न्यासा
अगर आप हिंदू हैं और अपनी बेटी का न अक्षर से प्यारा सा नाम रखना चाहते हैं, तो न्यासा एक खूबसूरत नाम है। न्यासा शब्द का मूल संस्कृत और ग्रीक दोनों भाषाओं में मिलता है। ग्रीक भाषा में न्यासा एक पहाड़ी इलाके का नाम बताया गया है, जहां उत्सव के देवता का जन्म हुआ था। वहीं संस्कृत में न्यासा का अर्थ होता है नई शुरुआत। न्यासा नाम की लड़कियां काफी महत्वकांक्षी, क्रिएटिव और कर्मठ होती हैं। बॉलीवुड स्टार कपल अजय देवगन और काजोल ने भी अपनी बेटी का नाम न्यासा रखा है।
- Moon Sign वृृश्चिक
- Lucky Colour हल्का हरा
- Lucky Number 5
न्यासा Name Meaning
नई शुरुआत
न्यासा Name Moon Sign
राशि चक्र के अनुसार वृश्चिक, राशि चक्र की आठवीं राशि है। इसके स्वामी मंगल हैं तथा चिन्ह एक बिच्छू होता है। जिन किसी भी लोगों के नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू आदि अक्षरों से शुरु होते हैं, वे सभी वृश्चिक राशि के जातक होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अपनी विनम्रता व शांतिपूर्ण व्यवहार के कारण जाने जाते हैं। वे बाहर से शांत होने के साथ-साथ अंदर से नम्र व कोमल से हृदय के होते हैं। ये हर मनुष्य को समान मानते हैं और इनके लिए जाति, धर्म में कोई अंतर नहीं होता। ये सबको एक ही ईश्वर का अंश मानते हैं और सबसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं जिससे लोगों को ये बहुत पसंद आते हैं। और यही कारण होता है कि लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ये लोग नम्र बहुत ही स्वभाव होते हैं, परंतु यदि परिस्थिति इनके अनुकूल न हो तो ये बहुत गुस्सैल स्वभाव के भी हो जाते हैं। यदि कोई इनके साथ कुछ गलत करता है, तो ये उसका बदला भी जरूर लेते हैं।
न्यासा Name Personality
न्यासा Name Lucky number
भाग्यांक 5 वाले लोग बहुत जिज्ञासु और साहसी होते हैं। ये जीवन में रोमांच चाहते हैं इसलिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर कोई काम करने में इन्हें खुद से ज्यादा लड़ना नहीं पड़ता। ये लोग अक्सर स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और बंधन में रहना नहीं पसंद करते हैं। ऐसे लोग खुद को अच्छी तरह एक्स्प्रेस करना जानते हैं और बातचीत में बहुत अच्छे होते हैं इसलिए राजनीति और कम्यूनिकेशन जैसे क्षेत्रों में अच्छा करते हैं। ये लोग मिलनसार भी होते हैं इसलिए इनके मित्र जल्दी बन जाते हैं। इन्हें जीवन में हारना नहीं पसंद होता इसलिए विपरीत परिस्थितियों में भी ये उम्मीद की किरण तलाश लेते हैं। स्वभाव में सरलता के कारण ये नए वातावरण में आसानी से ढल जाते हैं।