Expert

इनहेलर के बजाय आजमाएं ये आयुर्वेदिक विकल्प, आयुर्वेदाचार्य से जानें

बदलते मौसम में सर्दी और खांसी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, घर में नेचुरल इनहेलर कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
इनहेलर के बजाय आजमाएं ये आयुर्वेदिक विकल्प, आयुर्वेदाचार्य से जानें

सर्दी और खांसी ऐसी सामान्य समस्याएं हैं, जिससे बदलते मौसम में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित रहते हैं। इस मौसम में अगर शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है तो बीमारियां और संक्रमण होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। खासकर, सर्दी और खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त इनहेलरों का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहते के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प साबित हो सकते हैं। हाल ही में डाइटिशियन श्वेता पंचाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घर में नेचुरल इनहेलर बनाने का तरीका और फायदे बताए हैं। घर में बने इस नेचुरल इनहेलर में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

घर में इनहेलर कैसे बनाएं?

  • अजवाइन, लौंग और कपूर के मिश्रण का उपयोग नेचुरल इनहेलर के रूप में किया जा सकता है, जो सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • इसके लिए 2 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच लौंग और कपूर के कुछ टुकड़े चाहिए होंगे।
  • सबसे पहले, अजवाइन, लौंग और कपूर को एक साथ मिलाकर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर सूखा भूनें।
  • जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक साफ कपड़े में बांध लें।
  • बच्चों के लिए, इस पोटली को रात में उनके तकिये के पास रखें।
  • वयस्क और बुजुर्ग इस पोटली का उपयोग इनहेलर के रूप में भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी कम करने के लिए अदरक का सेवन करने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

नेचुरल इनहेलर के फायदे

1. अजवाइन, लौंग और कपूर में ऐसे गुण होते हैं जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को साफ करने में सहायक होते हैं। अजवाइन में पाए जाने गुण श्वसन नलियों 'respiratory tubes' को खोलने में मदद करते हैं। लौंग में मौजूद गुण खांसी और गले की खराश को दूर करने में सहायक होते हैं। वहीं कपूर की खुशबू नाक को साफ करती है और बलगम को निकालने में मदद करती है।

ajwain

इसे भी पढ़ें: गर्म या ठंडा पानी: वजन घटाने के लिए कौन-सा पानी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

2. अजवाइन, लौंग और कपूर में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। यह मिश्रण बंद नाक और साइनस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है।

3. अजवाइन, लौंग और कपूर का मिश्रण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में बहुत प्रभावी है। अजवाइन की गर्म तासीर शरीर को गर्माहट प्रदान करती है, जिससे सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक होता है।

4. कपूर की खुशबू से मानसिक शांति मिलती है, जिससे तनाव की समस्या कम हो सकती है। यह मिश्रण खासतौर उन से बच्चों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें सर्दी-खासी के कारण रात में अच्छी नींद नहीं आती।

अजवाइन, लौंग और कपूर का इस्तेमाल नेचुरल इनहेलर के तौर पर किया जा सकता है, जो कि सांस से जुड़ी समस्याओं और इंफेक्शन से बचाव में सहायक हो सकता है। यह न केवल सस्ता और सुरक्षित है, बल्कि यह एक नेचुरल उपाय है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो केमिकल वाले इनहेलरों का उपयोग नहीं करना चाहते।

All Images Credit- Freepik

Read Next

त्वचा से छालों के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे, मिलेगा फायदा

Disclaimer