Doctor Verified

सर्दी-खांसी कम करने के लिए अदरक का सेवन करने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

अदरक का इस्तेमाल डाइट में कई तरीकों से किया जाता है। यहां जानिए, सर्दी-खांसी में अदरक का सेवन कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-खांसी कम करने के लिए अदरक का सेवन करने का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

आयुर्वेद में अदरक को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताया गया है, इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। भारतीय घरों में भी अदरक का उपयोग अलग-अलग तरीकों से भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, ज्यादातर भारतीय घरों में अदरक का इस्तेमाल सब्जी बनाने और चाय बनाने में रोजाना किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक सर्दी-खांसी की समस्या को कम करने में भी सहायक हो सकता है। दरअसल, अदरक के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। खासकर, मानसून के मौसम में अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं, जिससे लोग कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बच सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) सर्दी-खांसी की समस्या कम करने के लिए अदरक का सेवन करने का सही तरीका और इसके फायदे बता रहे हैं।

सर्दी-खांसी कम करने के लिए अदरक का सेवन करने का सही तरीका

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय ने बताया कि सर्दी और खांसी की समस्या दूर करने के लिए अदरक का सेवन शहद के साथ करना सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। आयुर्वेद में अदरक को भारी और शुष्क के साथ भेदनी, कटु और स्निग्ध बताया गया है। जिन लोगों के शरीर में गर्मी ज्यादा रहती है वे अदरक की मात्रा कम कर सकते हैं और भोजन करने से पहले या साथ में अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर व्यक्ति को ज्यादा सर्दी-खांसी की समस्या है तो इसका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। नियमित रूप से अगर आप अदरक और शहद का सेवन करते हैं तो इससे सर्दी-खांसी की समस्या कम हो सकती है, इसके साथ ही यह बलगम को ढीला करता है और सांस लेने में आसानी करता है। अदरक दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है, यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है, साथ ही साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है।

ginger

इसे भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं गिलोय का काढ़ा, जानें बनाने का तरीका और फायदे

अदरक के फायदे

1. अदरक में कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खासकर, गले की सूजन और खांसी की समस्या में अदरक का सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: ऑटोइम्यून बीमारियों को क्या ट्रिगर करता है? एक्सपर्ट से जानें किन चीजों से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

2. अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

3. अदरक पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। अदरक का सेवन गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

4. अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दी और खांसी के वायरस से लड़ने में मदद करते हैं, नियमित रूप से अदरक और शहद का सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर हो सकती है।

अदरक का सेवन सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में कारगर साबित होता है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अदरक और शहद के अलावा अदरक की चाय और अदरक-तुलसी का काढ़ा आदि का सेवन करके आप सर्दी और खांसी से राहत पा सकते हैं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

मल त्याग के दौरान होता है दर्द, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer