Doctor Verified

उंगलियों के जोड़ों में है दर्द और सूजन, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 7 आयुर्वेद‍िक उपाय

Swollen Finger Joints: सूजन आने पर उंगल‍ियों में दर्द, रेडनेस महसूस हो सकती है। जानें इन लक्षणों को दूर करने के आयुर्वेद‍िक उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
उंगलियों के जोड़ों में है दर्द और सूजन, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 7 आयुर्वेद‍िक उपाय


Ayurvedic Remedies For Swollen Finger Joints: खूबसूरत उंगल‍ियां, हाथ और पैर की शोभा बढ़ाती हैं। लेक‍िन क्‍या हो अगर इनमें असामान्‍य लक्षण नजर आने लगे। हम बात कर रहे हैं उंगल‍ियों के जोड़ों में आने वाली सूजन के बारे में। सूजन आने पर उंगल‍ियों की मदद से कोई भी काम करने में मुश्‍क‍िल होती है। कुछ भी पकड़ने या छूने पर दर्द महसूस होगा। उंगल‍ियों के जोड़ों में आई सूजन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- उंगल‍ी में चोट लगना, घाव हो जाना, गर्मी के कारण हाथों की नसें फैल जाती हैं ज‍िससे सूजन आ सकती है। जो लोग चीनी या नमक का ज्‍यादा सेवन करते हैं उनकी उंगल‍ियों में भी सूजन आ सकती है। गठ‍िया और एड‍िमा जैसी बीमार‍ियों के वजह से भी सूजन द‍िखती है। उंगल‍ियों में आई सूजन को दूर करने के ल‍िए कुछ आसान आयुर्वेद‍िक उपायों की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

1. गुग्गुल- Guggul  

गुग्गुल एक आयुर्वेद‍िक जड़ी-बूटी है। इसका इस्‍तेमाल दर्द और सूजन को कम करने के ल‍िए क‍िया जाता है। गुग्गुल को आधा ग‍िलास पानी में डालकर छोड़ दें। 1 घंटे बाद उस पानी को छानकर पी लें। यह जोड़ों की सूजन को काफी हद तक कम करता है।  

2. अरंडी का तेल- Castor Oil Massage

हाथ की उंगल‍ियों के जोड़ों में सूजन है, तो अरंडी तेल का इस्‍तेमाल करें। इससे सूजन कम करने में मदद म‍िलेगी। तेल को हल्‍का गर्म करें और सूजन वाले ह‍िस्‍से पर लगाकर माल‍िश करें। सूजन ज्‍यादा है, तो सुबह-शाम माल‍िश करना फायदेमंद रहेगा। 

3. अदरक- Ginger

swollen finger joints remedies

अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सूजन को कम करने के ल‍िए अदरक के रस को गर्म पानी और शहद के साथ म‍िलाकर प‍िएं। अदरक पाउडर को म‍िश्री के साथ पीसकर गुनगुने पानी के साथ खाना भी फायदेमंद होता है।  नीम के पाउडर को तेल में म‍िलाकर उंगली की माल‍िश करने से भी आराम म‍िलता है।  

4. अश्वगंधा- Ashwagandha

अश्वगंधा के पाउडर को रोज सुबह शहद के साथ मिलाकर, गुनगुने पानी के साथ खाली पेट खाएं। इससे उंगल‍ियों में द‍िखने वाली सूजन ठीक हो जाएगी। अश्वगंधा के अलावा लहसुन की 2 से 3 कल‍ियों का सेवन सुबह खाली पेट करने से भी सूजन कम होती है।

5. त्रिफला- Triphala 

उंगली की सूजन का इलाज करने के ल‍िए त्र‍िफला का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। यह जोड़ों की सूजन को कम करता है। त्र‍िफला पाउडर को रात में ड‍िनर के बाद, गर्म पानी के साथ लें। त्र‍िफला के अलावा तुलसी और पुदीना के पत्तों का पाउडर और पेस्‍ट भी सूजन कम करने में फायदेमंद होता है।

6. गर्म पानी और नमक- Hot Water and Salt 

उंगली में सूजन का इलाज करने के ल‍िए गर्म पानी में नमक म‍िलाएंं। इस म‍िश्रण को कॉटन बॉल में लगाकर 10 से 15 म‍िनट उंगली की माल‍िश करें। इस उपाय से सूजन और लाल‍िमा कम हो जाएगी। इसी तरह आप बर्फ को कपड़े पर लपेटकर ठंडी माल‍िश भी कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें- शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, कई रोगों का जोखिम होगा कम

7. हल्‍दी और दूध- Turmeric and Milk 

रात को सोने से पहले 1 ग‍िलास दूध में आधा चम्‍मच हल्‍दी म‍िलाकर प‍िएं। हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी वाले दूध को पीने से दर्द और सूजन से न‍िजात म‍िलेगा। हल्‍दी को गुनगुने पानी के साथ म‍िलाकर पेस्‍ट बनाकर भी सूजन वाले ह‍िस्‍से में लगाना फायदेमंद होता है।     

ऊपर बताए उपायों की मदद से उंगल‍ियों में नजर आ रही सूजन को कम करने में मदद म‍िलेगी। अगर इन उपायों का आजमाने के बाद भी आराम न म‍िले, तो आयुर्वेद‍िक च‍िक‍ित्‍सक से म‍िलें। फ्रैक्‍चर की स्‍थ‍ित‍ि में इन उपायों का इस्‍तेमाल करने के बजाय डॉक्‍टर से संपर्क करें।  

Read Next

खाने के बाद पिएं अजवाइन और जीरे का उबला हुआ पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version