Doctor Verified

पेट में सूजन की समस्या दूर कर सकती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्सपर्ट से जानें प्रयोग का तरीका

पेट में सूजन की समस्या होने पर आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, जाने पेट में सूजन के लिए फायदेमंद हर्ब्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में सूजन की समस्या दूर कर सकती हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, एक्सपर्ट से जानें प्रयोग का तरीका

असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण मानी जाती है। पेट में सूजन और पेट फूलने की समस्या कई बार बहुत गंभीर होती है। इस समस्या में अक्सर लोग अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं जो उस समय तो आपको आराम पहुंचाती हैं लेकिन हमेशा के लिए यह समस्या दूर नहीं होती है। पेट में सूजन की समस्या को जड़ से खत्म करने और तुरंत आराम पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। पाचन तंत्र के मजबूत होने और पेट साफ होने पर आप पेट में सूजन की समस्या से बच सकते हैं। पेट में सूजन की आयुर्वेदिक दवा बहुत प्रभावी और फायदेमंद होती है। पेट में सूजन होने पर आपको इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में।

पेट में सूजन की समस्या के लिए आयुर्वेदिक औषधियां (Ayurvedic Herbs For Stomach Swelling in Hindi)

 पेट में सूजन की समस्या में आपको पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन का अनुभव करना पड़ सकता है। इतना ही नही इस समस्या में उल्टी और मतली से भी गुजरना पड़ सकता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को यह समस्या खानपान की वजह से होती है। आप जिन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं वह किसी न किसी रूप में आपको फायदा जरूर पहुंचाते हैं लेकिन गलत तरीके से इनका सेवन करने पर आपको पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक पेट में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

इसे भी पढ़ें : पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या में न करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ेगी परेशानी

Ayurvedic-Herbs-For-Stomach-Swelling

1. पेट में सूजन होने पर हल्दी

पेट में सूजन की समस्या दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी फंगल पेट की कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं। पेट में सूजन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसका प्रमुख कारण आपका खानपान और जीवनशैली होता है। इसके अलावा शरीर की कई बीमारियां भी पेट में सूजन के लिए जिम्मेदार होती हैं। पेट में सूजन दूर करने के लिए एक चम्मच पिसी हुई हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।

2. तुलसी का इस्तेमाल

पेट की कई समस्याओं में तुलसी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं बल्कि इसका सेवन आपको पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। तुलसी के पत्तों का अर्क गैस्ट्राइटिस की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। पेट में सूजन या गैस्ट्राइटिस  की समस्या होने पर तुलसी की पत्तियों का अर्क निकालकर इसका सेवन करने से यह सूजन कम होती है और पेट स्वस्थ होता है। अगर आपको गैस्ट्राइटिस अक्सर रहती है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका नियमित सेवन करने से इसे जड़ से दूर किया जा सकता है।

Ayurvedic-Herbs-For-Stomach-Swelling

इसे भी पढ़ें : घर में बना कर रखें ये 5 आयुर्वेदिक टॉनिक, कब्ज हो या बदहमजी सब में मिलेगा जल्द आराम

3. त्रिफला का इस्तेमाल

हरड़, बहेरा और आंवला जिसे आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है उसे त्रिफला के नाम से जाना जाता है। शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए त्रिफला को एक अचूक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्रिफला के चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करने से न सिर्फ आपको पेट की सूजन की समस्या में फायदा मिलता है बल्कि इसका सेवन आपके पेट के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है।

4. पुदीना का इस्तेमाल

आयुर्वेद के अनुसार पुदीना भी एक फायदेमंद हर्ब है जिसका इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। पेट में गैस की समस्या हो या पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी पुदीने की पत्तियां हर समस्या में प्रभावी होती हैं। पुदीने की पत्तियों में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इस समस्या को दूर करने का काम करते हैं।

5. सौंफ का इस्तेमाल

सौंफ को एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। सौंफ का इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में उपयोगी होता है। इसमें मौजूद गुण पेट की सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं। पेट की सूजन कम करने के लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं और इसकी चाय बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या दूर करने के लिए रोज पिएं ये स्पेशल हर्बल चाय, मिलेगा जल्द आराम

पेट में सूजन की समस्या असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण होती है। पेट में सूजन होने पर ऊपर बताई गयी औषधियों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। यह समस्या गंभीर हो तो आप को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

गर्मी में पित्त बढ़ने से होती है पेट में जलन और एसिडिटी की परेशानी, जानें पित्त दोष को संतुलित करने के 6 उपाय

Disclaimer