अगर आप वजन घटाने के लिए नैचुरल और सुरक्षित तरीका खोज रहे हैं, तो आयुर्वेद का तरीका अपनाएं। आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स बताए गए हैं, जो शरीर की चर्बी कम करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। ऐसी ही एक आयुर्वेदिक औषधि है गिलोय। गिलोय का आयुर्वेद में बहुत महत्व है और कई रोगों में इसके अर्क का प्रयोग किया जाता है। गिलोय के पौधे की जड़ें, पत्तियां और टहनी आदि सभी बहुत उपयोगी होती हैं और सभी में चिकित्सीय गुण होते हैं। मगर गिलोय का अर्क इसकी पत्तियों से निकाला जाता है। बाजार में कई आयुर्वेदिक ब्रांड्स के गिलोय के जूस आसानी से मिल जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि गिलोय के जूस के सेवन से आप अपना वजन बहुत तेजी से घटा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वजन घटाने का आसान आयुर्वेदिक तरीका और गिलोय के सेवन का सही तरीका।
तेजी से वजन घटाता है गिलोय का रस
गिलोय का रस पीने के तमाम फायदे हैं, जिनमें से एक मुख्य फायदा वजन घटाना भी है। रोजाना थोड़ी मात्रा में गिलोय के जूस के सेवन से आप अपने शरीर में फैट बर्न की प्रक्रिया को तेज बना सकते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। यही नहीं, गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत अच्छी हो जाती है, जिससे आपका शरीर हर तरह के रोगों और वायरसों से लड़ने में सक्षण हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:- चावल खाकर भी नहीं बढ़ेगा आपका वजन, ऐसे पकाएं तो 50% कम हो जाएंगी कैलोरीज
दरअसल गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर का मेटबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिसके कारण आपका शरीर सामान्य से कई गुना तेज फैट बर्न करने लगता है। ये जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए आपका पाचन भी बेहतर होता है। इसके अलावा गिलोय की खास बात ये है कि ये आपके शरीर में मौजूद सारी गंदगी को बाहर कर देता है, यानी शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स कर देता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा ही नहीं होती है।
वजन घटाने के लिए कैसे करें गिलोय के जूस का सेवन
वजन घटाने के लिए गिलोय के रस का प्रयोग सही तरीके से ही करना चाहिए, अन्यथा फायदा नहीं मिलता है। इसके रस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। सुबह उठने के बाद सबसे पहले फ्रेश हों और फिर 1 ग्लास गुनगुने पानी में 5 मिलीग्राम गिलोय का रस लें और 1 चम्मच शहद डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और फिर पी लें। इस रस को पीने के 30-35 मिनट बाद ही नाश्ता करें।
अगर आपको सुबह ये रस पीने में अच्छा नहीं लगता है या इसका टेस्ट पसंद नहीं आ रहा है, तो दोपहर के खाने के 2 घंटे बाद 1 ग्लास छाछ में 1 चम्मच गिलोय का रस, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा काला नमक डालकर पिएं। ये ड्रिंक भी आपका वजन तेजी से घटाएगी और इसका टेस्ट भी आपको पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें:- रोज 1 कप पालक खाकर तेजी से घटाएं वजन, 1 सप्ताह में घटेगा 1 Kg
कब्ज और बवासीर में भी है फायदेमंद
गिलोय की पत्तियों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसके कारण ये तमाम रोगों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण स्वाइन फ्लू और सामान्य फ्लू जैसी समस्याओं में कई आयुर्वेदिक एक्सपर्ट गिलोय का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा ये जूस कब्ज और बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद होता है।
बरतें ये सावधानी
गिलोय का जूस वैसे तो पूरी तरह सुरक्षित होता है मगर बहुत छोटे बच्चों और गर्भवती स्त्रियों को बिना किसी आयुर्वेद एक्सपर्ट की राय के ये जूस नहीं पीना चाहिए। 5 साल से छोटे बच्चों को ये जूस न दें। इसके अलावा वजन घटान के लिए जरूरी है कि आप अपना दिनभर का खानपान सही रखें और जीवनशैली संतुलित रखें। वजन घटाने के लिए रात का खाना हमेशा सोने से 2 घंटे पहले ही खा लें और फिर रात में कुछ भी न खाएं।
Read more articles on Weight Management in Hindi