आयुर्वेद की इलाज प्रणाली

आयुर्वेद चिकित्सा न सिर्फ लंबे समय तक आराम पहुंचाती है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी आयुर्वेद को अपनाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद की इलाज प्रणाली


आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी इलाज प्रणाली हैं। आयुर्वेद का मतलब है लंबी आयु तक जीना। आयुर्वेद चिकित्सा को भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा न सिर्फ लंबे समय तक आराम पहुंचाती है बल्कि स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद करती है। ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में एलोपैथी दवाईयों की भांति कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ते। आइए जानें आयुर्वेदिक चिकित्सा  और इसकी इलाज प्रणाली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

 

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा गुणों से भरपूर है। स्वस्थ लंबे जीवनकाल के लिए इसमें जड़ी-बूटियों की मदद से इलाज किया जाता है।
  • आयुर्वेदिक चिकित्सा के कई लाभ है। यह शरीर और दिमाग को तंदरूस्त रखने में मदद करता है।
  • आयुर्वेद से कई भयंकर बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
  • इसकी दवा से मसाज, रक्त से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज जैसे निसंतान, जोड़ों का दर्द, रक्त दबाव, पेट की तकलीफें, खतरनाक बीमारियों का आयुर्वेद में सफल इलाज मौजूद है।
  • आयुर्वेद में प्रयोग होने वाली दवाएं वनस्पति और पेड़-पौधों की मदद से बनाई जाती हैं। इनमें किसी तरह के कैमीकल का प्रयोग नहीं किया जाता। इसलिए आयुर्वेद को कुदरती इलाज भी कहा जाता है। 
  • आर्युर्वेद सिर्फ शारीरिक रोग ही नहीं दूर करता बल्कि यह आत्मिक, मानसिक, समाजिक रूप से भी चुस्त -दुरूस्त रखने में मदद करता है।
  • आयुर्वेदिक चिकित्सा लेने के साथ-साथ सकारात्मक सोच का होना बहुत जरूरी है।
  • आयुर्वेद में अच्छे स्वास्थ्‍य को बनाए रखने के लिए परम चेतना की भूमिका पर अधिक ध्यान दिया जाता है जिसके लिए ट्रान्सेंडैंटल ध्यान (टीएम) को  प्रोत्साहित किया जाता है।
  • जैसे हर व्यक्ति का रंग-रूप आकार अलग होता है ऐसे ही उनमें होने वाली बीमारियां भी अलग-अलग रूप की होती है। इसीलिए आयुर्वेद में बाहरी चेतना के बजाय आंतरिक चेतना को अधिक प्रोत्साहित किया जाता है।
  • आयुर्वेद के तहत व्यक्ति में पाए जाने वाले दोषों को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाते हैं जिससे वह दीर्ध समय तक बीमारियों की चपेट से बचा रहे।

 

Image Source-Getty

Read More Articles on Ayurveda Treatment in Hindi.

 

Read Next

उल्टियों की आयुर्वेदिक चिकित्सा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version