अश्वगंधा तेल के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

अश्वगंधा तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से लेकर शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
अश्वगंधा तेल के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं को दूर करता है अश्वगंधा तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका


आयुर्वेद में अश्वगंधा का खास महत्व है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। हम में से कई लोग अश्वगंधा के फायदों के बारे में अच्छे से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या कभी आपने अश्वगंधा के तेल के फायदों के बारे में जाना है? क्या कभी आपने अश्वगंधा के तेल का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो आज इस लेख में अश्गंधा के तेल के फायदों के बारे में जानने के बाद आप इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। जी हां, अश्वगंधा की तरह की इसके तेल का इस्तेमाल करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से अश्वगंधा तेल से मालिश करते हैं, तो इससे आपके पूरे शरीर को काफी फायदा हो सकता है। इस तेल को आयुर्वेद में सुखदायक तेल कहा जाता है, आपकी स्किन और मांसपेशियों को शांत करने का गुण रखता है। साथ ही यह मांसपेशियों के ऊतकों को पोषण देने में असरदार होता है। इस तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको काफी लाभ हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अश्वंगधा तेल के फायदों (Ashwagandha Oil Benefits ) के बारे में-

1. मांसपेशियों को करे मजबूत

आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक, अगर आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो अश्वगंधा तेल आपके लिए प्रभावी हो सकता है। दरअसल, यह तेल आपके शरीर के वात को संतुलित करने में असरदार होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में एक शक्तिशाली दवा के रूप में कार्य करता है। साथ ही इससे आपकी स्किन और मांसपेशियों को काफी आराम का अनुभव होता है। 

इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा और शहद के फायदे: अश्वगंधा के साथ शहद का सेवन करने से मिलते हैं ये 6 फायदे

2.  शरीर को दे एनर्जी

शरीर की उर्जा को बढ़ाने के लिए आप अश्वगंधा के तेल से अपने शरीर की मालिश कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप अश्वगंधा के तेल में तिल के तेल, चंदन का तेल का मिश्रण कर सकते हैं। इन तेलों के मिश्रण से अगर आप अपने शरीर की मालिश करते हैं, तो यह आपके भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देता है। आयुर्वेद की यह जड़ी-बूटियां शरीर में एलर्जी को बढ़ावा देने में काफी फायदेमंद हो सकती हैं। 

3. स्किन के लिए लाभकारी

अश्वगंधा तेल के इस्तेमाल से स्किन का ढीलापन दूर होता है। साथ ही यह आपकी ड्राई स्किन की परेशानी को कम करने में असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं, इस तेल के इस्तेमाल से स्किन की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। अगर आपको सूर्य की किरणों की वजह से स्किन में किसी तरह की परेशानी है, तो आप अश्वगंधा के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन से टैनिंग और सनबर्न की समस्या को दूर करने में प्रभावी है। इसके अलावा यह तेल मांसपेशियों के तनाव को कम करने में भी मददगार माना जाता है। 

4. शरीर को रखे गर्म

शरीर को गर्म रखने में भी अश्वगंधा का तेल प्रभावी होता है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबिक, यह शरीर के सभी दोषों को संतुलित करने में प्रभावी होता है। खासतौर पर वात दोष को दूर करने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अश्वगंधा का प्रयोग, जानें कई अन्य फायदे

5. यौन शक्ति बढ़ाए

यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए आप भी अश्वगंधा के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैँ। हालांकि, इसका इस्तेमाल किस तरह करना इसके बारे में सही जानकारी के लिए आयुर्वेचार्य से संपर्क जरूर लें।

अश्वगंधा तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

Read Next

दुबले-पतले लोगों का वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं अश्वगंधा और शतावरी, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer