Fri Sep 25, 2026 | 08:30 AM IST

बालों की कई समस्याओं को दूर करता है आर्निका का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

आर्निका ऑयल की एंटी बैक्टीरियल एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के कारण, यह बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है।
बालों की कई समस्याओं को दूर करता है आर्निका का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीकाबालों की कई समस्याओं को दूर करता है आर्निका का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

आर्निका एक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग आयुर्वेद और होम्योपैथी में सदियों से किया जा रहा है। यह जड़ी-बूटी अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटी एनाल्जेसिक, एंटीसेप्टिक और एंटी इंफेल्मेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। आप चाहें तो इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल बालों के लिए भी कर सकते हैं। आर्निका का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प के सारे डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाते हैं। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर इसका सही से प्रयोग किया जाए, तो सिर की कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं बालों के लिए आर्निका तेल बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।

हेयर लॉस ठीक करे 

आर्निका ऑयल का इस्तेमाल हेयर फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करता है और बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है। यह तेल बालों के स्ट्रैंड्स को मजबूत बनाने में में भी सहायक है। इससे बाल झड़ना काफी हद तक कम हो जाते हैं। यह हेयर इलास्टिसिटी में सुधार लाता है। आर्निका ऑयल को अगर कंसेंट्रेटेड फॉर्म में लगाया जाए तो एलोपेसिया को ठीक करने में भी काफी मददगार है।

scalpscalp

स्कैल्प के लिए लाभदायक 

इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेटरी गुण होते हैं। यह तेल इंफ्लेमेशन को कम करता है और इससे होने वाले दर्द से भी मुक्ति दिलाता है। यह स्कैल्प को सारे प्रकार की गंदगी जैसे सीबम, डिब्रिस, एक्सट्रा ऑयल, प्रदूषण आदि से बचाता है। यह तेल बैक्टीरिया को बनने से रोकता है और स्कैल्प के ऑयल को साफ करने में भी सहायक है, जिससे स्कैल्प की सेहत में सुधार आता है।

बालों में चमक लाता है 

आर्निका ऑयल बालों को पूरा पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इस ऑयल का नियमित प्रयोग करने से बालों में एक चमक आ जाती है और आपके बाल काफी शाइनी और सिल्की लगने लगते हैं। इससे बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद भी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर लगाएं इन 6 फलों से बना फेस पैक, त्वचा पर आएगा निखार

डैंड्रफ ठीक करने में मददगार

अगर स्कैल्प पर डैंड्रफ की समस्या देखने को मिल रही है, तो आर्निका तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फंगल इंफेक्शन, ड्राई स्किन और स्कैल्प इरिटेशन की समस्या से राहत दिलाता है। यह स्कैल्प टेक्सचर में सुधार करता है, खुजली से राहत दिलाता है। अगर सिर में इंफ्लेमेशन के कारण कोई समस्या है, तो उसे ठीक करने में भी यह ऑयल आपकी मदद करता है।

स्प्लिट एंड्स ठीक करे 

आप अपने हेयर स्ट्रैंड को आर्निका ऑयल का प्रयोग करके अधिक मजबूत बना सकते हैं। इस ऑयल में मौजूद हेल्दी प्रोटीन दो मुंहे बालों को कम करने में सहायक हैं और उन्हें होने से भी रोकते हैं। अपने स्कैल्प को नियमित रूप से इस तेल की मसाज से, दो मुंहे बाल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही समय से पहले बाल सफेद होने से बचाता है। इस तेल का प्रयोग बाल सफेद होने से और प्री मैच्योर हेयर ग्रोइंग से बचा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने के लिए लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग-फ्रेश

आर्निका तेल का कैसे प्रयोग करें?

  • इसकी जरूरत के हिसाब से थोड़ी सी मात्रा लें। 
  • एक कटोरी में डाल लें। 
  • अब इसमें थोड़ा नारियल या बादाम का तेल एड कर लें। 
  • इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और बालों पर अप्लाई करके बालों की मसाज करें।
  • कम से कम 10 से 15 मिनट तक यह मसाज जरूर करें। 
  • अगले दिन सिर धो लें।

आर्निका ऑयल वैसे तो बालों के लिए लाभदायक है लेकिन इसका प्रयोग करने से कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे एलर्जी आदि भी देखने को मिल सकती है। इसलिए हमेशा इसका प्रयोग केवल दूसरे तेलों के साथ मिक्स करके ही करना चाहिए। साथ ही किसी भी नए प्रयोग से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

→ बालों पर लौकी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस तेल को घर बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 11, 2022 11:00 IST

    Published By : Monika Agarwal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content