Expert

क्या वैक्स स्ट्रिप्स स्किन के लिए सुरक्षित होती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Wax Strips Safe For Skin: वैक्स स्ट्रिप्स स्किन के लिए बिल्कुल सुरक्षित होते हैं, बल्कि इसके यूज कुछ फायदे भी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वैक्स स्ट्रिप्स स्किन के लिए सुरक्षित होती हैं? जानें एक्सपर्ट से


Are Wax Strips Safe For Skin In Hindi: लगभग हर महिला अपने बॉडी हेयर को रिमूव करने के लिए वैक्स करवाती हैं। इससे स्किन स्मूद और ग्लोइंग नजर आती है। इसका स्किन पर भी अच्छा असर पड़ता है। ज्यादातर महिलाएं अलग-अलग ब्रैंड की वैक्स स्ट्रिप्स यूज करती हैं। इनका स्किन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। स्किन स्पेशलिस्टों का मानना है कि रेगुलर वैक्स करवाने से स्किन की चमक बनी रहती है और हेयर ग्रोथ भी कम होती है। इससे स्किन से जुड़ी परेशानियों का जोखिम भी कम होता है। बहरहाल, महिलाएं अपने बॉडी हेयर रिमूव के लिए सिर्फ ब्यूटी पार्लर से वैक्स ही नहीं करवाती हैं, बल्कि कुछ महिलाएं वैक्स स्ट्रिप्स का भी यूज करती हैं। सवाल है कि क्या वैक्स स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। कहीं इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है। आइए, जानते हैं इस लेख में। इस बारे में हमने ग्रेटर कैलाश और नोएडा में स्थित Delhi Wellness Clinics में कॉस्मेटोलॉजिस्ट रितु खारियान से बात की है। 

क्या वैक्स स्ट्रिप्स स्किन के लिए सुरक्षित होती हैं?- Are Wax Strips Good For Your Skin In Hindi

Are Wax Strips Good For Your Skin In Hindi

एक्सपर्ट्स की मानें, तो स्किन के लिए वैक्स काफी अच्छा विकल्प होता हैं इसका जिक्र हमने कुछ देर पहले ही किया है। वास्तव में, वैक्स एक ऐसा सब्सटेंस होता है, जिसे गर्म करके स्किन पर अप्लाई किया जाता है। इसके बाद स्ट्रिप्स की मदद से वैक्स के साथ-साथ हेयर को भी रिमूव किया जाता है। वहीं, बाजार में इन दिनों वैक्स स्ट्रिप्स भी मौजूद हैं। ये काफी फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आपको वैक्स गर्म करके अपनी स्किन पर अप्लाई करने की जरूर नहीं होती है। आपको कई अलग-अलग ब्रांड्स के भी वैक्स स्ट्रिप्स मिल जाएंगे। इन्हें यूज करना भी आसान होता है। लेकिन, क्या वाकई ये स्किन के लिए लाभकारी होते हैं? इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैक्स स्ट्रिप्स वाकई फायेमंद होते हैं। इससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है। इसके उलट, इससे स्किन के जलने या कटने का जोखिम कम होता है। हां, यह जरूर ध्यान रखें कि पैच टेस्ट ले लें। अगर वैक्स स्ट्रिप्स में लगे सब्सटेंस से जलन या इचिंग होने लगे, तो उस ब्रांड की वैक्स स्ट्रिप्स यूज न करें।

इसे भी पढ़ें: क्या हर महीने वैक्स करवाने से स्किन को नुकसान हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से  

वैक्स स्ट्रिप्स यूज करने के फायदे- Benefits Of Wax Strips In Hindi

Are Wax Strips Good For Your Skin In Hindi

  • वैक्स स्ट्रिप्स यूज करने से स्किन के कटने, जलने या इचिंग होने का जोखिम कम होता है। 
  • आप हर महीने वैक्स स्ट्रिप्स का यूज कर सकती हैं। इससे बॉडी हेयर ग्रोथ कम होती है। यही नहीं, जो बाल बॉडी में री-ग्रो करते हैं, उनकी ग्रोथ धीमी होती है।
  • अगर आप हर महीने वैक्स स्ट्रिप्स की मदद से बॉडी हेयर रिमूव करवाती हैं, तो इसकी मदद से स्किन एक्सफोलिएट भी होती है यानी स्किन के डेड सेल्स रिमूव होते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मानसून में ड्राई हो जाती है स्किन, लगाएं ये 4 क्ले मास्क, मुलायम बनेगी त्वचा

Disclaimer