Anjeer Benefits in Asthma: हेल्दी रहने के लिए डाइट में पौष्टिक फलों और सब्जियों का होना जरूरी है। अंजीर एक ऐसा फल है, जिसका सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने और शरीर को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इस फल को ड्राई फ्रूट के रूप में भी खाया जा सकता है। अंग्रेजी में अंजीर को फिग (Fig Benefits in Hindi) कहा जाता है। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर में पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल्स, फाइबर और विटामिन की पर्याप्त मात्रा होती है। कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी परेशानियों में नियमित रूप से इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर किसी वरदान से कम नहीं है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं अस्थमा में अंजीर खाने के फायदे और सही तरीका।
अस्थमा में अंजीर खाने के फायदे- Figs Benefits in Asthma in Hindi
सांस से जुड़ी बीमारियां जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अस्थमा में खानपान का ध्यान न रखने से मरीज को कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बरसात और ठंड के मौसम में अस्थमा की समस्या और बढ़ जाती है। डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में और परेशानियां होती हैं। इससे बचने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर में मौजूद गुण अस्थमा के मरीजों की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन करने से आपके फेफड़ों को फायदा मिलता है और वजन कंट्रोल में रहता है। वजन संतुलित होने पर आपको सांस से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें: अस्थमा के मरीजों को बरसात में बरतनी चाहिए ये सावधानियां, वरना हो सकती हैं गंभीर परेशानी
अस्थमा में कैसे करें अंजीर का सेवन?- How To Eat Anjeer in Asthma in Hindi
अस्थमा को ठीक करने के लिए भी अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है। अंजीर को मेथी दाना पाउडर और शहद में मिलाकर नियमित रूप से खाने से अस्थमा को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अंजीर का जूस पीने से भी अस्थमा में बहुत फायदा मिलता है। अंजीर खाने से न सिर्फ अस्थमा को ठीक करने में मदद मिलती है, बल्कि इसका सेवन शरीर को हेल्दी रखने और कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पानी में अंजीर को भिगोकर सुबह उबालने के बाद इसे पीने से भी अस्थमा और सर्दी-जुकाम की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
अस्थमा से बचाव के टिप्स
अस्थमा से बचने के लिए आपको पहले से ही सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी चीजें जो अस्थमा अटैक को ट्रिगर करती हैं, उनका सेवन करने से बचें। बहार निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। प्रदूषित हवा और घुटन वाली जगहों पर जाने से बचें। अस्थमा के मरीजों को डाइट और लाइफस्टाइल का ध्यान न रखने पर अस्थमा अटैक का खतरा रहता है। अस्थमा के लक्षणों को सही समय पर पहचानकर डाइट और जीवनशैली में बदलाव करने से आप इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)