ब्लड प्रेशर के मरीज इस तरह से करें आंवला का सेवन, कंट्रोल में रहेगा बीपी

Amla Benefits To Lower Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर में आंवला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड प्रेशर के मरीज इस तरह से करें आंवला का सेवन, कंट्रोल में रहेगा बीपी

Amla Benefits To Lower Blood Pressure: खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आजकल युवाओं में भी हाई ब्लड प्रेशर के मामले देखे जा रहे हैं। फास्ट-फूड्स और ऑयली फूड्स का सेवन, शारीरिक श्रम की कमी के कारण इसका खतरा बढ़ जाता है। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कई गंभीर बीमरियों का खतरा बढ़ता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। हाई बीपी के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लंबे समय तक इसका शिकार होने पर मरीज को हार्ट अटैक भी आ सकता है। इससे छुटकारा पाने लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई बीपी में आंवले का सेवन करने के फायदे। 

हाई बीपी में आंवले का सेवन करने के फायदे- Amla Benefits To Lower High Cholesterol in Hindi

आंवला कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रखती है और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। आंवला में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कार्ब्स, प्रोटीन समेत कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं। सही ढंग से इसका सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। आप डॉक्टर की सलाह लेकर इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

Amla Benefits To Lower Blood Pressure

इसे भी पढ़ें: मोटापा, बीपी और डायबिटीज समेत कई बीमारियों में रामबाण है काले टमाटर का सेवन, जानें फायदे

हाई बीपी में कैसे करें आंवले का सेवन?- How To Consume Amla in High BP?

हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना आंवले के जूस का सेवन करें। रोजाना सुबह खाली पेट 10 मिली आंवला जूस रोजाना पीने से आपको बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। हाई बीपी के मरीज आंवले के जूस का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है। 

हाई बीपी कंट्रोल करने के टिप्स- Tips To Control High Blood Pressure in Hindi

शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है, तो इसे सामान्य ब्लड प्रेशर या नार्मल ब्लड प्रेशर कहते हैं। लेकिन अगर यह रेंज सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या में डॉक्टर मरीजों को कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको जीवनशैली और खानपान में जरूरी सुधार करने की सलाह भी दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

मॉनसून में होती है एस‍िड‍िटी की समस्‍या, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer