Sun Sep 27, 2026 | 07:53 AM IST

Doctor Verified

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें बनाने का तरीका

Amla Aloevera Wheatgrass Juice: आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जानें, इस जूस को पीने से होने वाले फायदे-
आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें बनाने का तरीकाआंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये खास फायदे, जानें बनाने का तरीका

Amla Aloevera Wheatgrass Juice in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए आपको हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोग फलों और सब्जियों का जूस पीते हैं। इसके अलावा, कई लोग मिल्क शेक या स्मूदी आदि का भी सेवन करते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की जड़ी-बूटियों से बना जूस पीते हैं। इसमें आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस भी शामिल है। वैसे तो आप आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास के जूस को अलग-अलग पी सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन तीनों का जूस एक साथ मिक्स करके भी पी सकते हैं। इन तीनों का जूस पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। यह पाचन में सुधार करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी उपयोगी है। अगर आप रोजाना आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पिएंगे, तो इससे वजन घटाने में भी काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने के फायदे और तरीका- 

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने के फायदे- Amla Aloevera Wheatgrass Juice Benefits in Hindi

1. पाचन को दुरुस्त बनाए

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास, तीनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं। इन तीनों के जूस को मिक्स करके पीने से पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही, पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। आंवला, एलोवेरा और गेहूं का जूस पीने से अल्सर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज आंवला जूस पीने से त्वचा को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

amla alovera juice for stomachamla alovera juice for stomach

2. मेटाबॉलिज्म सही कार्य करे

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म भी सही से काम करता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इन तीनों के जूस को मिक्स करके पिएंगे, तो इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहेगा। कैलोरी और फैट को बर्न करने में मदद मिलेगी और वजन भी नियंत्रण में रहेगा। इसलिए जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए इन तीनों के जूस को पीना फायदेमंद हो सकता है। 

3. स्किन के लिए लाभकारी

एलोवेरा, आंवला और व्हीटग्रास जूस विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम्स से भरपूर होते हैं। रोजाना इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस को पिएंगे, तो इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, चेहरे की चमक और सुदंरता भी बढ़ेगी।

4. लिवर की सफाई करे

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास जूस शरीर के आंतरिक अंगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना इस जूस को पीने से लिवर की सफाई होती है। इस जूस को पीने से लिवर हेल्दी बना रहता है। इसलिए लिवर हेल्थ के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए? जानें सही समय, जिससे हेल्थ, स्किन और बाल बने रहेंगे हेल्दी

5. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास जूस को हार्ट हेल्थ के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इस जूस को पीने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। रोजाना इस जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास जूस का रोजाना सेवन करेंगे, तो इससे प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत बनेगी।

amla alovera juice for stomachamla alovera juice for stomach

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस बनाने का तरीका- How to Make Amla Aloevera Wheatgrass Juice in Hindi

आंवला, एलोवेरा और व्हीटग्रास का जूस आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा पल्प, आधा आंवला और थोड़ा सा व्हीटग्रास लें। इसमें पानी मिलाएं और सभी को ग्राइंड कर लें। अब आप इस जूस को छानकर पी सकते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके एक घंटे बाद खाना खाएं। रोजाना इस जूस को पीने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। 

Read Next

→ क्या खीरा और दही एक साथ खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2023 16:24 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content