खतरनाक सुपरबग का अमरीका पर हमला

जीका और इबोला के बाद जल्द ही दुनिया इस खतरनाक सुपरबग की चपेट में आने वाली है। इस सुपरबग ने कनाडा, दक्षिण अफ्रीका के बाद अमरीका पर हमला कर दिया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खतरनाक सुपरबग का अमरीका पर हमला

अब तक इबोला और जीका के वायरस के संकट से दुनिया उभर नहीं पाई है कि अब सुपरबग का भी खतरा मंडराने लगा है। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका औऱ यूरोप के बाद सुपरबग का हमला अमरीका में हुआ है। यह सुपरबग एड्स के वायरस से भी खतरनाक है। इस सुपरबग पर सारे एंटीबायोटिक बेअसर हैं।

 

अमरीका में पहली बार मिला सुपरबग

ऐसा सुपरबग अमरीका में मिलने वाला अपनी तरह का पहला सुपरबग है। अमरीका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि देश में पहली बार ऐसे सुपर बग मिले हैं जिस पर सभी तरह के ज्ञात एंटीबायोटिक्स बेअसर हो रहे हैं।
इस सुपरबग का ये मामला एक महिला के मामले में सामने आया है। ये महिला ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से ग्रस्त है। ये एंटीबायोटिक कोलिस्टिन का प्रतिरोधक है।

 

क्या है सुपरबग?

सुपरबग एक तरह के खतरनाक बैक्टीरिया हैं जो दवाओं के खिलाफ खुद ब खुद प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। जिसके बाद इन पर किसी भी तरह के एंटीबायोटिक्स का असर नहीं होता। अमरीका के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी थॉमस फ्रेडेन का कहना है कि अब वह दिन दूर नहीं जब एंटीबायोटिक पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। थॉमस अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के मुखिया भी है। इससे पहले सुपरबग कनाडा, दक्षिण अमरीका, अफ्रीका और यूरोप में भी पाए गए हैं।

 

Read more Health news in Hindi.

Read Next

फैमिलियल हाइपरकॉलेस्ट्रॉलस्टीरोलेमिया से बढ़ता है कोलेस्ट्रोल

Disclaimer