लगभग एक प्रतिशत लोग सीजोफ्रेनिया से हैं पीड़ित

अगर आप चीजों को भूलने लगे हैं तो आप मतिभ्रम या सीजोफ्रेनिया के शिकार हैं। वर्तमान में अधिकतर किशोरों और युवाओं को मतिभ्रम की समस्या होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लगभग एक प्रतिशत लोग सीजोफ्रेनिया से हैं पीड़ित


वर्तमान में अधिकतर लोगों में दिमाग से या डिप्रेशन से संबंधित समस्या देखने को मिलती है। ये एक तरह की खराब स्मृति या माइंड डिफॉल्ट की तरह है जो एक तरह से सीजोफ्रेनिया के लक्षण हैं। एक नए अध्ययन में अध्ययनकर्ताओं ने सीजोफ्रेनिया के ऊपर शोध किया। इस शोध में अध्ययनकर्ताओं ने सीजोफ्रेनिया के रोगियों में खराब स्मृति के कारणों का पता लगाया है।

 

सीजोफ्रेनिया

खराब स्मृति का कारण

एक प्रकार की मस्तिष्क रोग है जिसमें एक विशेष तरह की मस्तिष्क संरचना इस रोग से पीड़ित लोगों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकती है। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि सीजोफ्रेनिया रोगियों के मस्तिष्क के डोर्सोलेटरल प्रीफ्रांटल कोर्टेक्स (डीएलपीएफसी) भाग में उत्पन्न होने वाले अवरोध इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

किसी भी चीज को याद रखने में मस्तिष्क का यह भाग विशेष भूमिका निभाता है। यह भाग जटिल और संज्ञानात्मक कार्यो में सूचनाओं का अस्थायी रूप से संग्रह और प्रंबधन करता है। यह शोध 45 सामान्य लोगों और 51 सीजोफ्रेनिया रोगियों पर किया गया था। यह बीमारी किशोरावस्था या युवावस्था में शुरू होती है। वर्तमान में पूरी दुनिया में लगभग एक प्रतिशत लोग सीजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। जिस कारण लोगों को सामान्य तौर पर मतिभ्रम और भ्रम की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही इसके कारण कई बार लोगों को लघु और दीर्घकालिक स्मृति समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो सबसे अधिक घातक होता है। यह शोध ‘बायोलॉजिकल साइकियाट्री’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Source @ eurekalert

Read more Health news in Hindi.

Read Next

अस्‍थमा की चपेट में आ रहे हैं दिल्‍लीवासी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version