Ajwain Benefits To Reduce High Cholesterol: अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। अजवाइन में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसमें मौजूद गुण पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे अपच, कब्ज और गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। अजवाइन का पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में अजवाइन के फायदे और इसका सेवन करने का सही तरीका।
हाई कोलेस्ट्रॉल में अजवाइन के फायदे- Ajwain Benefits To Reduce High Cholesterol in Hindi
हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और फेलियर का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदेमंद है त्रिफला, जानें कैसे करें सेवन
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अजवाइन में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।" हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अजवाइन के पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है। अजवाइन में मौजूद थायमोल और क्रोरक्रोल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में बढ़े लिपिड और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अजवाइन में थायमिन, नियासिन, सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के अलावा कई अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें अजवाइन का सेवन?- How To Eat Ajwain in High Cholesterol in Hindi
अजवाइन में मौजूद गुण शरीर में बढ़े फैट और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से फायदा मिलता है। इसके अलावा आप रोजाना भिगोए हुए अजवाइन का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन किसी भी बीमारी में अजवाइन का सेवन औषधि के रूप में करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जीवनशैली और खानपान में जरूरी बदलाव करने चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)