मीरा ऑफिस से घर आने के बाद अपना काम निपटाती है, और कुछ समय अपने लिये निकालती है। जिसके चलते उसे सोते-सोते बहुत देर हो जाती है। देर से सोने की आदत को लेकर उसके दिमाग में एक आशंका हमेशा बनी रहती है, क्योंकि उसने सुना है कि रात को देर से सोने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। और इससे तरह-तरह की बीमारियों होने लगती है। लेकिन शायद मीरा को पता नहीं है कि अगर आप देर रात तक जागते हैं तो इसके कुछ फायदे भी है। मीरा की तरह शायद आप भी इस बात से अनजान हैं, तो देर किसी बात की आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि देर से सोना कैसे फायदेमंद होता है।
रात को देर से सोने के फायदे
अच्छा होता है आईक्यू लेवल - एक शोध के अनुसार जो लोग देर रात तक जागते हैं उनका आईक्यू लेवल अच्छा होता है। वो खुराफाती होते हैं और उनका दिमाग नए विचारों की प्रयोगशाला जैसा होता है। ये लोग जिज्ञासू और फुर्तीले भी होते हैं। शायद यही एक कारण है कि उल्लू एक बुद्धिमान पक्षी माना जाता है। फंडामेंटल वैज्ञानिक के अनुसार, रात में जागने वाले उल्लू में जल्द उठने वाले उल्लू की तुलना में बुद्धिमान होने की अधिक संभावना होती है।
बेहतर सेक्स लाइफ - देर रात तक जागने वाले लोगों की सेक्स लाइफ भी बहुत अच्छीं होती है। ये अपने साथी से देर रात तक बातें करते हैं और ऐसे जोड़ों में एक दूसरे को समय न दे पाने की समस्या कभी उत्पन्न नहीं होती है।
कलात्मक होते हैं देर तक जागने वाले - रात में देर से सोने वाले लोग ज्यादा कलात्मक होते हैं। तब तक दिनभर की उधेड़बुन दिमाग से निकल चुकी होती हैं तो आपके दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आते हैं। प्रोफेसर जिम हॉर्न, नींद विशेषज्ञ के मुताबिक, "देर रात तक जागने वाले ज्यादातर लोग अधिक बहिर्मुखी रचनात्मक प्रकार जैसे कवि, कलाकार, और इन्वेन्टर होते हैं
बखूबी करते है हर काम - रात को देर से सोने वाले लोगों की पढ़ाई या काम आखिरी रात में होता है फिर भी बखूबी कर लेते हैं। डेडलाइन तो जैसे इनके लिए बच्चों का खेल होती है। एक अध्ययन के अनुसार, रात को देर तक जागने वाले अधिक उत्साहित महसूस करते हैं और शाम को ध्यान केंद्रित करने में ज्यादा सक्षम होते हैं।
अकेले वक्त बिताने का मौका - ऐसे लोगों को खुद के साथ अकेले वक्त बिताने का मौका मिलता है। जब आस-पास सब सो जाएंगे, तो आप अकेले जो चाहें, जैसे चाहें कर सकते हैं।
आज का काम आज करने की आदत - देर से सोने के कारण ये अपने दिन के सारे काम उसी दिन पूरे कर लेते हैं और कल पर कुछ नहीं छोड़ते। इनकी ये आदत ऐसे लोगों को अधिक भरोसेमंद बनाती है। लोग ऐसे लोगों पर भरोसा करते हैं और इन्हें अपने महत्वपूर्ण काम देते हैं।
ज्यादा नींद की जरूरत नहीं - बेल्जियम और स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं के अनुसार रात को देर से सोने वाले लोगों को जल्दी उठने वाले लोगों की तरह अच्छी तरह से काम करने के लिए ज्यादा नींद की जरूरत नहीं होती है।
देर से सोने वालों के लिए आज तक सिर्फ बुरा ही माना जाता रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। देर से सोने के अपने लाभ भी है। अगर आप जल्दी सोते हैं, तो जरा इन खूबियों पर गौर करिए।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Mental Health in Hindi