एक तरफ जहां पुरुषों को मकड़ी और अन्य कई प्रकार के छोटे कीड़ों से डर लगता है, वहीं दूसरी तरफ महिलाएं मकड़ी को देखते ही इतना क्यों डरने लगती है। हालांकि पुरुष विशेष रूप से छोटे कीट और कीड़ों को लेकर महिलाओं के इस डर का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन पुरुषों को समझना चाहिए कि इसके पीछे महिलाओं का डरपोक व्यवहार नहीं, तो ऐसा क्या है जो महिलाओं को मकड़ी या अन्य कीटों से इतना डर लगता है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इस तथ्य के बारे में जानकारी लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : जब मकड़ी काटे तो ऐसे करें उपचार
शोध के अनुसार
कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय, पिट्सबर्ग के एक ताजा शोध के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाएं रेंगने वाले कीड़ों से आसानी से डरने पर मजबूर हो जाती है। इस अध्ययन में 10 युवा लड़के और लड़कियां और बहुत सारी मकड़ी की तस्वीरें शामिल हैं।
सभी प्रतिभागियों के समाने एक भयभीत कार्टून का सामना करने के लिए मकड़ी के रंग की छवि को दिखाया गया। शोधकर्ताओं ने फिर खुश चेहरे के सामने मकड़ी और डरे हुए चेहरे के सामने फूल दिखाया।
टॉप स्टोरीज़
शोध के नतीजे
लड़कियों ने खुश छवि की तुलना में डरे हुई छवि को काफी लंबे समय के लिए देखा। इससे पता चलता है कि लड़कियों का भय मकड़ियों से संबद्ध होता है, लेकिन खुश छवि उन्हें थोड़ी अजीब और अविश्वास को इंगित कर रही थी। दूसरी तरफ लड़कों ने दोनों सेट की छवियों को काफी लंबे और एक ही समय तक देखा, इससे लड़कों का डर मकडि़यों से संबद्ध नहीं किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : हमेशा के लिए चाहते हैं चूहों से छुटकारा? तो अपनाएं ये उपाय
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह व्यवहार महिलाओं की विकासवादी भावना है, जो महिलाओं में विषैला कीड़े और हानिकारक जानवरों के बारे में अधिक डर को दर्शाती है। तो अगली बार जब भी आपको लगे कि लड़की मकड़ी से डर रही हैं तो उसका मजाक न बनायें क्योंकि उसका यह डर स्वाभाविक होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Articles on Mental Health in Hindi