
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी यह है कि हमारा शरीर और मन (Body and Mind) दोनों स्वस्थ हों। शरीर को स्वस्थ और फिट रखना आजकल जीवनशैली में बेहद चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। व्यस्त दिनचर्या और असंतुलित खानपान जैसी चीजों की वजह से खुद को स्वस्थ और फिट रखना दिन ब दिन लोगों के लिए मुश्किल भरा होता जा रहा है। लेकिन अपनी डेली लाइफ रूटीन में थोड़ा बदलाव लाकर आप खुद को स्वस्थ और फिट दोनों रख सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव, सोशल मीडिया, फास्ट फूड, जंक फ़ूड की आदतें, डिजिटल डिवाइस और अपने रोजमर्रा के काम में थोड़ा बदलाव करके खुद को स्वस्थ और फिट रखने में सफलता पायी जा सकती है। आप अपने रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा बदलाव कर खुद को स्वस्थ रखने के इन आदतों का पालन कर सकते हैं। ये आदतें आपको स्वस्थ और फिट रखने के साथ ही आपकी माइंड और बॉडी दोनों को हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रखने में मददगार साबित हो सकती हैं।
अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये 8 आदतें (8 Ways to Keep Yourself Fit and Healthy)
1. नियमित व्यायाम (Regular Exercise)
आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बेहद जरूरी है। फिट रहने के लिए रोजाना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से कुछ समय साफ हवा में टहलना शुरू करते हैं तो इससे भी शरीर को फिट रखने में फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप रोजाना कुछ वर्कआउट या योगासनों का अभ्यास भी कर सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर के साथ ही मन और मस्तिष्क को भी शांत और स्वस्थ रखने में फायदा होता है।
2. संतुलित और स्वस्थ भोजन (Healthy Eating)
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वस्थ और संतुलित खानपान का होना बेहद जरूरी है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए आप अपने भोजन में पोषक और शरीर के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थो को शामिल करें। भोजन में फल, हरी सब्जी और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से शरीर और मन दोनों को फायदा होगा। स्वस्थ शरीर के लिए खानपान का स्वस्थ और संतुलित होना बेहद जरुरी माना गया है। हरी सब्जी और फलों के अलावा आप अपने भोजन में चिकन, फिश, टोफू और बीन्स आदि को शामिल कर सकते हैं। जंक फ़ूड और अधिक फैट वाले खाद्य पदार्थों क सेवन को न करके सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करने से शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क को भी स्वस्थ और संतुलित रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और हेल्दी रहने के लिए आज से ही अपना लें ये 7 नियम, दूर हो जाएंगी कई परेशानियां
3. नियमित रूप से हेल्थ चेकअप भी जरूरी (Get Regular Health Checkups)
शरीर के सेहत से जुड़ी सही और सटीक जानकारी के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच जरूर होनी चाहिए। हेल्थ चेकअप से आपको अपने शरीर की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी जिसके हिसाब से आप अपने खानपान और दिनचर्या को सुनिश्चित कर सकते हैं। हेल्थ चेकअप साल भर में एक बार जरूर होना चाहिए।
4. शरीर को हाइड्रेट रखें (Stay Hydrated)
शरीर को हाइड्रेट रखना स्वस्थ और फिट रहने के लिए बेहद जरुरी होता है। नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने और मन-मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सेवन खूब करें। पानी के पर्याप्त सेवन से शरीर के अंगों और पाचन तंत्र की साफ-सफाई में भी मदद मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें : तनाव और चिंता से खराब होता है आपका मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
5. किताबें पढ़ें (Read a Book)
शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रखने के लिए खुद को समय देना बेहद जरूरी होता है। खाली समय में किताबों को पढ़ने से मानसिक रूप से फिट रहने में फायदा मिलता है। व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में किताबें पढ़ने से सुकून भी मिल सकता है। तनाव और चिंता जैसी समस्या से बचने के लिए किताबें पढ़ना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आप खाली समय में खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अपने पसंद की विषय वाली किताबों को पढ़ सकते हैं।
6. रोजाना अच्छी नींद लें (Take Good Sleep)
शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्दी और फिट रखने के लिए रोजाना अच्छी और पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। अगर आप पर्याप्त नींद के बाद अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आप दिन बेहद पॉजिटिव जाता है। नींद की कमी से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, दोनों ही प्रभावित होते हैं। शरीर के मेटाबॉलिज्म और पाचन से लेकर तनाव, प्रतिरक्षा प्रणाली और हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें : टेंशन के कारण नहीं आती नींद? सोने से पहले पिएं तनाव घटाने वाली ये 5 तरह की चाय
7. तनाव से दूर रहें (Stay Away from Stress)
खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रखने के लिए तनाव से दूरी बेहद जरूरी है। ज्यादा तनाव शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है और इससे शरीर में कई दूसरी समस्याएं भी जन्म लेती हैं। शरीर में पाचन से लेकर हृदय से जुड़ी समस्याएं तनाव की वजह से हो सकती हैं। तनाव से दूर रहने के लिए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप नियमित रूप से व्यायाम और स्वस्थ खानपान को भी अपनाकर तनाव की स्थिति से उबरने में सफलता पा सकते हैं। समय-समय पर खुद के लिए काम से ब्रेक लेना भी तनाव को कम करने में फायदेमंद होता है। अधिक तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्या की स्थिति में चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
8. सामाजिक बनें (Socialize Yourself)
तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्या से बचने और अकेलेपन का शिकार होने से बचने के लिए खुद को सामाजिक बनाना बेहद जरूरी होता है। तनाव और अकेलेपन की समस्या का मन और मस्तिष्क के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होता है। खुद को इन समस्याओं से दूर रखने के लिए आप अपने दोस्तों, परिवार के लोगों या रिश्तेदारों के बीच समय गुजार सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने जाना भी आपके मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हालांकि कोरोना काल में लोग सामाजिकता से दूर भाग रहे हैं लेकिन ऐसे में आप खुद को वर्चुअल तरीके से लोगों से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : एंग्जायटी और ओवर थिंकिंग से हैं परेशान? सोने से पहले जरूर करें मेडिटेशन
सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य खानपान से हम खुद मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि खुद को हेल्दी और फिट रखने को लेकर दी गयी यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर स्वास्थ्य के मुद्दे पर आप किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो उसे हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर भेजें। हमारी कोशिश रहेगी कि आपके सवाल का जवाब जरूर दिया जाये।
Read More Articles on Mind Body in Hindi