मानव शरीर में एक नए अंग 'मेसेंट्री' की खोज

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग की खोज की है, जोकि इंसान के पाचन तंत्र में स्थित है। अब तक इसे आंत और पेट को जोड़ने वाले अंश के तौर पर देखा जाता था। लेकिन अब इसे एक नए अंग के तौर पर खोजा गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानव शरीर में एक नए अंग 'मेसेंट्री' की खोज

वैज्ञानिकों ने मानव शरीर में एक नए अंग की खोज की है, जोकि इंसान के पाचन तंत्र में स्थित है। अब तक इसे आंत और पेट को जोड़ने वाले अंश के तौर पर देखा जाता था। लेकिन आयरलैंड के शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि ये एक अलग अंग है। इस अंग का नाम है मेसेंट्री (mesentery)

इस खोज के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स इस बात की जांच कर सकते हैं कि पेट की बीमारियों में मेसेंट्री क्या भूमिका निभाती है, जिससे इलाज के नए तरीके मिलने की संभावना बढ़ेगी। मेसेंट्री के बारे में और जानकारी और इससे जुड़ी वैज्ञानिक खोज से पेट से जुड़ी बीमारियों में सर्जरी की कम जरूरत, कम परेशानियां और कम खर्च में मरीज के ज्यादा ठीत होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।


इस पेज पर:-


    new organ

    यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लेमेरिक के शोधकर्ता जे केल्पिन कॉफे के मुताबिक, 'हालांकि अभी इस अंग की शरीर में क्या भूमिका ये स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस खोज ने विज्ञान के लिए एक नए युग की शुरुआत की है।'

    उन्होंने कहा, 'जब हम इसे एक अलग अंग की तरह देखेंगे तो हम पेट संबंधी बीमारियों को इस अंग से जोड़कर देख पाएंगे।' उन्होंने कहा, अभी हमने एनाटॉमी और सरंचना के बारे में जाना है। अगला कदम इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानना है। अगर आप इसकी कार्यप्रणाली जान जाएंगे तो आप असामान्य कार्यप्रणाली को भी पहचान सकते हैं और फिर बीमारियों को भी।' इन सब चीजों को एक साथ रखने पर हमारे पास मेसेंट्री विज्ञान का क्षेत्र होगा।'

    यह खोज लासेंट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित की गई है। इस खोज के बाद अब मेडिकल छात्रों को मेसेंट्री को एक अलग अंग के तौर पर पढ़ाया जाएगा। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध मेडिकल टेक्स्टबुक ग्रेंज एनाटॉमी को इस नई खोज के बाद अपडेट कर दिया गया है।


    वैसे तो इटली के वैज्ञानिक लियानार्डो द विंसी ने 1508 में ही मेसेंट्री की व्याख्या की थी लेकिन पिछले 5 सौ सालों तक वैज्ञानिक इसे नजरअंदाज करते रहे और अब जाकर वैज्ञानिकों ने इस नए अंग के तौर पर खोजा है। वैसे तो शरीर में दिल, दिमाग, लीवर, फेफड़े और किडनी जैसे 5 प्रमुख अंगों के अलावा कुछ 74 अन्य अंग सहित कुल 78 अंग होते है। लेकिन मेसेंट्री की खोज के बाद अब शरीर के कुल अंगों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।


    Image Source:Britannica.com&The Independent

    Read More Articles on Health News in Hindi

    Read Next

    छलकता जाम लगा सकता है आपकी दिल की धड़कनों पर विराम!

    Disclaimer

    How we keep this article up to date:

    We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

    • Current Version