8 March 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।     
  • SHARE
  • FOLLOW
8 March 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

मेष राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज के दिन गलत खानपान फॉलो करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं और इसे सुधारने के लिए योग और एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको इससे राहत देखने को मिल सकती है। 

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन शांतीपूर्वक बिताना चाहिए। आज के दिन आपको ऑफिस के प्रेशर या फिर घर से हो रहे तनाव के बारे में ज्यादा नही सोचना चाहिए। इससे मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। 

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन पोषक तत्वों जैसे फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन आदि का सेवन करना चाहिए। 

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपनी सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज और हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी चाहिए।  

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने विचारों के प्रति सकारात्मक रहना है और ज्यादा प्रेशर लेने से भी बचना चाहिए। 

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको स्विमिंग, साइकिलिंग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना न भूलें। 

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर घरेलू उपचार की तरफ जा सकते हैं। इसके लिए आपको योग और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। 

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज आहार विचार दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको ऑफिस या फिर घर का तनाव लेने से बचना चाहिए।  

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

इस राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता है। आज के दिन गलत खानपान फॉलो करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अपनी मेंटल का खासतौर पर ध्यान रखें। इससे सेहत दुरुस्त रहेगी। 

Read Next

कॉन्ट्रा विजन सर्जरी क्या होती है? जानें आंखों की किन समस्याओं में किया जाता है इसका इस्तेमाल

Disclaimer