7 Healthy Hair Habits For Women: नया साल नई शुरुआत का मौका होता है। नए साल में सेहतमंद रहने के लिए लोग कई कोशिशें करते हैं। स्किन की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हेल्दी रूटीन को फॉलो करते हैं। लेकिन, बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। नए साल में अगर आप बालों को खूबसूरत, घना और लंबा बनाना चाहते हैं, तो योगा टीचर काम्या के सुझाए 7 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। योगा टीचर काम्या ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक वीडियो शेयर किया है।
1. बैक कॉम्बिंग
बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए स्कैल्प को पोषित रखना जरूरी है। इसके लिए रोजाना बैक कॉम्बिंग करें। बैक कॉम्बिंग करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद मिलती है। इससे बालों का झड़नाबंद होता है। साथ ही, बैक कॉम्बिंग बालों को लंबा बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में बच्चों को ज्यादा होती है सर्दी-जुकाम की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
2. करी पत्ता खाएं
रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से बालों की समस्या से बचा जा सकता है। करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की समस्या से बचाते हैं। इन पत्ते में मौजूद अमीनो एसिड बालों की चमक को बढ़ाने में भी मददगार है।
View this post on Instagram
3. कपालभाति क्रिया करें
रोजाना 15 से 20 मिनट कपालभाति क्रिया का अभ्यास करने से बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जड़ें मजबूत होने से बालों का टूटना और गिरना कम होता है। इसकी वजह से बाल लंबे और घने नजर आते हैं। काम्या का कहना है कि कपालभाति करने से खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों को फायदा मिलता है।
4. नाखूनों का रगड़ना
नाखून आपस में रगड़ने से स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की चमक और खूबसूरती को बढ़ाने में मदद मिलती है। योगा टीचर का कहना है कि नाखूनों को आपस में रगड़ने से शरीर में केरोटिन का निर्माण होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है।
5. हेयर सीरम का करें इस्तेमाल
हेयर सीरम में सिलिकॉन बेस होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। बालों को शैंपू से धोने के बाद हेयर सीरम लगाने से स्कैल्प का पीएच लेवल मेंटेन करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह बालों का टूटना और गिरना रोकने में भी सहायक होता है।
6. बालों की चोटी बनाना
रात को सोने से पहले बालों की चोटी बनाने से उनका गिरना और टूटना कम हो जाता है। कंघी करके बालों की चोटी बनाने से यह एक साथ इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे बालों का गिरना और टूटना कम होता है।
इसे भी पढ़ेंः जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन? जानें डॉक्टर से
7. स्कैल्प की मसाज
रात को सोने से पहले स्कैल्प की मसाज करने से दिमागी तनाव कम होता है। इससे बालों की समस्याएं कम होती हैं और बालों का झड़ना रुकता है। स्कैल्प की मसाज करने से रोम छिद्र खुलते हैं, जिससे बालों की चमक बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
निष्कर्ष
नए साल में अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं। बालों की नियमित देखभाल, सही खानपान और तनाव को मैनेज करने से आपके बालों को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन? जानें डॉक्टर से